पंजाब

ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, तीन युवकों की मौत

पंजाब के मानसा जिले की सब डिवीजन सरदूलगढ़ के गांव जोड़कियां में ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अमृतपाल सिंह 25 हरभजन सिंह 25 और बलविंदर सिंह बोधा 30 निवासी गांव जोड़कियां के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और सडक़ हादसे के कारण दीवाली की खुशियां गम में बदल गई हैं। गांव के सरपंच गुरप्रीत सिंह ने बताया, कि अमृतपाल सिंह और हरभजन सिंह दुकान पर काम खत्म करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर गांव वापस आ रहे थे। जब वे गांव नथेहा पहुंचे तो वहां दुकान पर काम करने वाला बलविंदर सिंह बोधा भी उनके साथ मोटरसाइकिल पर सवार हो गया।

गांव पहुंचने से कुछ दूरी पहले सामने से आ रही पराली की गांठों से भरी बड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बठिंडा के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बलविंदर सिंह बोधा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है। थाना जोड़कियां के इंचार्ज बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतकों के परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर गांव जटाणा कलां के रहने वाले ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारों को सौंप दिए गए। सोमवार गांव में तीनों युवकों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button