पर्यटकों पर लद्दाख प्रशासन की कार्रवाई, पेंगोंग झील में स्टंट पड़ा भारी; दो लाख जुर्माना

लद्दाख प्रशासन ने पैंगोंग झील और अन्य संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में अवैध ऑफ-रोडिंग करने वाले चार पर्यटकों पर दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। प्रशासन के मुताबिक, केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहली बार ऐसे मामले में इतनी सख्त कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर की गई। हाल के दिनों में पर्यटकों द्वारा झीलों, नालों और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही थीं, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच रहा था।
वन्यजीव विभाग ने 26 जून को हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब और उत्तर प्रदेश के चार वाहन मालिकों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। जांच के दौरान चारों वाहनों को जब्त कर लिया गया था। जुर्माना जमा करने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया। प्रशासन के मुताबिक, ये मामले वन विभाग की नियमित गश्त और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के जरिए सामने आए। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पर्यटकों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे लद्दाख घूमने के दौरान जिम्मेदारी से व्यवहार करें और संरक्षित वन्यजीव क्षेत्रों में वाहन ले जाने से बचें। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाती हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714