
कुरुक्षेत्र, 30 जून। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को चार शिक्षकों एवं पांच गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर पर प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि किसी भी शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक व कर्मचारी शिक्षण संस्थान का मजबूत आधार होते हैं जो संस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
कुलगुरु प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने सेवानिवृत्त हुए शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों से औपचारिक बातचीत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों के हितों के लिए सदैव सकारात्मक दृष्टिकोण रखेगा तथा भविष्य में भी सेवानिवृत्त शिक्षिका व कर्मचारियों के अनुभव विश्वविद्यालय के काम आएंगे। उन्होंने विश्वविद्यालय में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी के सुझाव लिए व उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
कुवि कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय में दी अपनी सेवा संबंधी विचार व अनुभव साझा किए व इस विदाई पार्टी के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार प्रकट किया।
सेवानिवृत्त होने वालों में भूगोल विभाग से सीनियर प्रोफेसर डॉ. राजेश्वरी, जूलोजी विभाग से प्रोफेसर अनिता भटनागर, हिंदी विभाग से प्रोफेसर पुष्पा रानी, आईआईएचएस से कम्प्यूटर साइंस के प्रोफेसर अश्विनी कुश, प्लानिंग सेक्शन से अधीक्षक शीतल दत्त, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल से आया संतोष, पुनर्मूल्यांकन शाखा से हेल्पर मुनी देवी, बॉटनी विभाग से माली करम चंद तथा सेनिटेशन विभाग से स्वीपर मामू राम शामिल हैं।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, प्रो. सुनीता सिरोहा, प्रो. जितेन्द्र शर्मा, प्राचार्या प्रो. रीटा, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. ओमवीर सिंह, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. जितेन्द्र भारद्वाज, परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश, स्कूल प्राचार्य डॉ. सुखविंदर सिंह, वित्त अधिकारी कंचन बाला, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के परिवार के लोग मौजूद थे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714