कुरुक्षेत्र, 30 जून। 10 हरियाणा बटालियन एनसीसी द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित कम्बाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप (सीएटीसी)-2026 में 25 शिक्षण संस्थानों (7 महाविद्यालय एवं 18 विद्यालय) के 432 सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने विभिन्न सैन्य, खेल, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। शिविर का सफल आयोजन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरप्रीत सिंह के नेतृत्व में किया गया।
इस कड़े प्रतिस्पर्धी माहौल में इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड ऑनर्स स्टडीज़, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 47 पदक जीतने के साथ-साथ प्रतिष्ठित ओवरऑल ड्रिल ट्रॉफी-2026 अपने नाम कर संस्थान का गौरव बढ़ाया। संस्थान के कैडेट्स ने ओवरऑल कैंप सीनियर का खिताब भी अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त फुटबॉल प्रतियोगिता में 6 पदक, खो-खो में 9 पदक, वॉलीबॉल में उपविजेता रहते हुए 9 पदक, फ्लैग एरिया प्रतियोगिता में 5 पदक, ग्रुप कमांडर गार्ड प्रतियोगिता में 6 पदक, पायलटिंग में 3 पदक, लेक्चरेट प्रतियोगिता में उपविजेता, निबंध लेखन प्रतियोगिता में द्वितीय एवं चतुर्थ स्थान, ग्रुप सॉन्ग में 3 पदक, रागनी में 1 पदक तथा सीनियर सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किए।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने कैडेट्स को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता कैडेट्स की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण एवं टीम भावना का परिणाम है।
यह दल एएनओ प्रो. लेफ्टिनेंट वीरेंद्र पाल एवं एनसीसी सीटीओ डॉ. कविता रानी के मार्गदर्शन में शिविर में सम्मिलित हुआ।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें