हरियाणा

उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास में पूर्व छात्रों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्णः प्रो. असीम कुमार घोष

कुरुक्षेत्र, 30 जून। हरियाणा के राज्यपाल एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने मंगलवार को लोक भवन हरियाणा से वर्चुअल माध्यम से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में बनने वाली आधुनिक कैफेटेरिया,  रोज गार्डन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर मित्रा घोष, विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल, विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण, पूर्व छात्र एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई।  इस अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कैफेटेरिया, रोज गार्डन परियोजना के शिलापट्ट का अनावरण किया। इसके बाद उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर के हरित वातावरण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लोक भवन में वृक्षारोपण भी किया। समारोह के दौरान परियोजना से संबंधित स्मारिका का विमोचन भी राज्यपाल द्वारा किया गया।
अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों के विकास में पूर्व छात्रों की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय और उसके पूर्व छात्रों के बीच आजीवन संबंध शिक्षा की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र श्री हेमंत गुप्ता एवं श्रीमती नलिनी गुप्ता द्वारा कैफेटेरिया निर्माण के लिए 5 लाख अमेरिकी डॉलर के योगदान की सराहना करते हुए इसे अन्य पूर्व छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कई दशक पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र रहे हेमंत गुप्ता ने अमेरिका में अपनी मेहनत, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर विशेष पहचान बनाई, लेकिन उन्होंने अपनी मातृ संस्था को कभी नहीं भुलाया। उन्होंने कहा कि यह योगदान केवल आर्थिक सहायता नहीं है, बल्कि विश्वविद्यालय के प्रति उनके गहरे लगाव और कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने हेमंत गुप्ता के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।
प्रो. असीम कुमार घोष ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से प्रेरित होकर विश्वविद्यालय के अन्य पूर्व छात्र भी आगे आएंगे और विश्वविद्यालय के विकास में अपना योगदान देंगे। राज्यपाल ने देश और विदेश में फैले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विशाल एलुमनाई नेटवर्क से अपील की कि वे छात्रवृत्तियों, शोध सहयोग, इंटर्नशिप, मार्गदर्शन, परोपकारी कार्यों तथा आधारभूत ढांचे के विकास में सहयोग करें। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व छात्रों को आगे आना चाहिए। विशेष रूप से ऐसे परिवारों के विद्यार्थियों को सहायता दी जानी चाहिए, जहां पीढ़ियों से कोई सदस्य उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाया है। उन्होंने कहा कि भगवद्गीता की पावन भूमि पर स्थित कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पिछले लगभग 70 वर्षों से शिक्षा, अनुसंधान और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। विश्वविद्यालय ने विद्वानों, वैज्ञानिकों, प्रशासकों और पेशेवरों की अनेक पीढ़ियां तैयार की हैं।
राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय महिला-केंद्रित उच्च शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और परिसर में छात्राओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि निर्माणाधीन कैफेटेरिया का संचालन पूरी तरह महिलाओं की टीम द्वारा किया जाए, जिससे महिला नेतृत्व, उद्यमिता और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा। समारोह में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वविद्यालय के निरंतर विकास, प्रगति और उत्कृष्टता की कामना की। उन्होंने आश्वासन दिया कि कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालय को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।
इससे पहले कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय निरंतर शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार विकास के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि नई कैफेटेरिया और विकसित रोज गार्डन विश्वविद्यालय की सुंदरता और उपयोगिता दोनों को बढ़ाएंगे तथा विद्यार्थियों के लिए एक बेहतर शैक्षणिक एवं सामाजिक वातावरण उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने पूर्व छात्र दंपति हेमंत गुप्ता एवं नलिनी गुप्ता के आर्थिक सहयोग के लिए भी आभार प्रकट किया जिन्होंने इस परियोजना के लिए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय को 5 लाख अमेरिकी डॉलर का योगदान देने का संकल्प लिया है उनका यह योगदान इस बात का प्रेरणादायक उदाहरण है कि शिक्षा अपने विद्यार्थियों और उनकी मातृ संस्था के बीच आजीवन संबंध स्थापित करती है। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह कैफेटेरिया विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए संवाद, सहयोग और सृजनात्मक गतिविधियों का एक जीवंत केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को सफलतापूर्वक लागू किया है और ऐसा करने वाला देश का अग्रणी विश्वविद्यालय रहा है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 छात्र-केंद्रित विकास की परिकल्पना प्रस्तुत करती है।यह कैफेटेरिया और भव्य रोज गार्डन परियोजना हमारे परिसरों को अधिक छात्र-अनुकूल और छात्र-केंद्रित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि कैफेटेरिया एवं रोज गार्डन परियोजना को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए विश्वविद्यालय हर संभव प्रयास करेगा। कैफेटेरिया निर्माण के लिए निविदा पहले ही प्रदान की जा चुकी है तथा इसके निर्माण की समय-सीमा 10 माह निर्धारित की गई है। मुझे आशा है कि हम इस परियोजना को समय पर पूरा करने में सफल होंगे।
इससे पहले कुका एलुमनी एसोसिएशन के सचिव डॉ. विवेक चावला ने प्रस्तावित रोजगार्डन, कैफेटेरिया परियोजना का विस्तृत परिचय प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह परियोजना विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह परियोजना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र दंपति हेमंत गुप्ता एवं नलिनी गुप्ता के आर्थिक सहयोग से साकार की जा रही है। उन्होंने बताया कि पहले फेज में 11 हजार स्क्वायर फीट में दो मंजिला पूर्णतया वातानुकूलित कैफेटेरिया का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल ने सभी अतिथियों, पूर्व छात्रों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. ब्रजेश साहनी, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. ए.आर. चौधरी, प्रो. सुनील ढींगरा, प्रो. सुनीता सिरोहा, प्रो. संजीव अग्रवाल, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, प्रो. डी.एस. राणा, प्रो. एसके चहल, प्रो. प्रीति जैन, कुका निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. प्रदीप मित्तल, प्रो. जीपी दुबे, प्रो. ओमवीर सिंह, प्राचार्या प्रो. रीटा, प्रो. कुसुमलता, लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया, प्रो. शुचिस्मिता, प्रो. कंवल गर्ग, डॉ. सलोनी पी दिवान, सौरभ चौधरी, प्रो. ज्योति खजूरिया, कुटा प्रधान डॉ. जितेन्द्र खटकड़, प्रो. दीपक राय बब्बर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. राजन शर्मा, ओएसडी पवन रोहिला, उप-कुलसचिव विनोद वर्मा, कुंटिया प्रधान राजवंत कौर, एक्सईन पंकज शर्मा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद थे


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button