देश विदेश

प्रशांत महासागर में ड्रैगन का परमाणु तांडव, चीन की न्यूक्लियर सबमरीन से दागी गई बैलिस्टिक मिसाइल, पड़ोसी देश भडक़े

चीन ने प्रशांत महासागर में परमाणु हथियार ले जाने वाली रणनीतिक मिसाइल का कामयाब परीक्षण किया है। चीन ने कहा है कि इस मिसाइल को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी से मिसाइल को लॉन्च किया है और इसने अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना लगाया है। चीन की नौसेना ने कहा है कि लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल को एक डमी ट्रेनिंग वॉरहेड में लगाया गया था और इसे सोमवार दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर लॉन्च किया गया। चीन ने इस मिसाइल टेस्ट को नियमित सैन्य प्रशिक्षण का हिस्सा बताया और कहा कि मिसाइल खुले समुद्र में पहले से तय इलाके में गिरी। चीन के इस परमाणु मिसाइल परीक्षण पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और जापान जैसे देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है। इसके अलावा इस टेस्ट ने इंडो-पैसिफिक देशों को भी चिंता में डाल दिया है।

ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड ने जताई आपत्ति

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

फिजी की राजधानी सुवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का रुख साफ है कि यह प्रस्तावित टेस्ट चीन की तेजी से बढ़ती मिलिट्री ताकत के संदर्भ में है, जिसमें उस पारदर्शिता और इरादों के बारे में भरोसे की कमी है, जिसकी इस इलाके को उम्मीद है। वहीं जापान सरकार ने कहा कि उसे मिसाइल लॉन्च के बारे में जानकारी दी गई थी और उसने चीन से इस पर फिर से विचार करने को कहा था। जापान सरकार ने कहा कि हमने चीनी सेना की बढ़ती गतिविधियों पर अपनी गहरी चिंता जताई है।

न्यूजीलैंड सरकार ने कहा कि उसे इस योजनाबद्ध लॉन्च के बारे में इसके होने के कुछ ही घंटों के भीतर जानकारी मिल गई थी। विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने एक बयान में कहा कि न्यूजीलैंड इसे एक अवांछित और चिंताजनक घटना मानता है। प्रशांत क्षेत्र के अन्य देशों में अपने पड़ोसियों की तरह हमारी भी इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है कि चीन दक्षिण प्रशांत का इस्तेमाल अपनी मिसाइल क्षमता के टेस्ट के लिए करे।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button