मुंबई में रेड अलर्ट, स्कूल बंद, महाराष्ट्र में बारिश से बाढ़, भू-स्खलन, किश्तवाड़ में बादल फटा

मुंबई
देश के कई राज्यों में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। महाराष्ट्र में तीन दिन से लगातार बारिश हो रही है। मुंबई-पुणे रेल रूट पर करजत-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह लैंडस्लाइड हो गई। इससे तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा। उधर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर भी लैंडस्लाइड होने से रास्ता बंद हो गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सातारा जिले के महाबलेश्वर में वेण्णा नदी का पुल टूटने से 10-12 पर्यटक फंस गए। कारों को क्रेन की मदद से निकाला गया। बीएमसी ने सोमवार को सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी घोषित की है। मुंबई एयरपोर्ट पर 17 फ्लाइट रद्द हुईं। मुंबई में प्राइवेट ऑफिसों के कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने को कहा गया है।
पुणे में लैंडस्लाइड, बाढ़ से तीन लोगों की मौत
पुणे। पुणे में भूस्खलन और तेज बहाव की अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से लोनावला में कार्ला से लोहागढ़ किले तक सडक़ का एक हिस्सा पानी में डूब गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मॉनसून दिखाएगा रौद्र रूप, 21 राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा बुलेटिन में कहा है कि आज यानी मंगलवार ( 7 जुलाई 2026) को देशभर के 21 राज्यों में झमाझम बारिश होगी। इस दौरान कई इलाकों में तेज आंधी और 75 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार को मुंबई, ठाणे समेत कोंकण के इलाके और गुजरात में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पडऩे और तेज आधी की भी संभावना जताई है।