कुरुक्षेत्र, 7 जुलाई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल मार्गदर्शन में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में विधि संस्थान द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विधि संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) अमित लुदरी ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए तथा उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि संस्थान के प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय परिसर में 50 से अधिक पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर निर्माण तथा जैव विविधता के संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।
इस अवसर पर विधि संस्थान के उपनिदेशक डॉ. रमेश सिरोही, डॉ. तृप्ति चौधरी, डॉ. जय किशन भारद्वाज, डॉ. नीरज बातिश, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ.कृष्णा अग्रवाल, डॉ. शालू अग्रवाल, गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714