पंचकूला, 10 जुलाई 2026। विश्वास फाउंडेशन सामाजिक एवं धार्मिक संस्था ने क्षय रोग यानी टीबी के उन्मूलन के लिए एक सराहनीय और व्यावहारिक कदम उठाया है। संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से विश्वास फाउंडेशन केवल आध्यात्मिक चेतना ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य सुधार में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। संस्था का मानना है कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी को केवल दवाइयों से ही नहीं, बल्कि सामुदायिक सहयोग, सही पोषण और सकारात्मक वातावरण से जड़ से समाप्त किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूती प्रदान करते हुए विश्वास फाउंडेशन द्वारा पंचकूला के जरूरतमंद टीबी मरीजों को लगातार गोद लिया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत अर्बन डिस्पेंसरी, सेक्टर-19, पंचकूला में टीबी मरीजों को बुलाकर उन्हें प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार किट निःशुल्क वितरित की गई।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि संस्था द्वारा वर्ष 2022 से टीबी मरीजों को पौष्टिक डाइट उपलब्ध करवाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से पंचकूला के जरूरतमंद मरीजों को प्रत्येक माह प्रोटीनयुक्त पौष्टिक आहार किट प्रदान की जाती है। यह अभियान स्टेट टीबी ऑफिसर राजेश राजू, सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार तथा जिला टीबी अधिकारी डॉ. संदीप छाबड़ा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में टीबी मरीजों के प्रति भेदभाव और हीन भावना को समाप्त करना तथा उन्हें प्रेम, सम्मान और सामाजिक संबल प्रदान करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। सही समय पर पौष्टिक आहार, नियमित उपचार और नैतिक सहयोग मिलने से मरीजों को बीमारी से उबरने में सहायता मिलती है।
संस्था के संयुक्त सचिव ऋषि सरल विश्वास ने बताया कि टीबी मरीजों को नियमित दवाइयों और पौष्टिक आहार के साथ-साथ प्रतिदिन सुबह एवं शाम 15-15 मिनट मेडिटेशन, ध्यान तथा हल्का योगाभ्यास करने की भी सलाह दी जाती है। इससे मरीजों को मानसिक तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और आत्मविश्वास बनाए रखने में सहायता मिलती है। वितरित की गई प्रत्येक पैक्ड किट में मरीजों के लिए एक किलो सोया दाल, एक किलो सोया आटा, 500 ग्राम सोयाबीन बड़ी, 500 ग्राम भुना चना, 500 ग्राम गुड़ तथा एक डिब्बा प्रोटीन पाउडर शामिल था।
इस अवसर पर अर्बन डिस्पेंसरी के मेडिकल ऑफिसर विश्वास फाउंडेशन की ओर से ऋषि सरल विश्वास, रणधीर सिंह, मदन लाल नागपाल तथा टीबी विभाग की ओर से सतीश वत्स विशेष रूप से उपस्थित रहे। फाउंडेशन के सेवादारों और अनुयायियों ने भी इस पुनीत कार्य में अपना विशेष योगदान दिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
विश्वास फाउंडेशन का यह कम्युनिटी सपोर्ट कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग और समाज के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहा है। संस्था का यह प्रयास टीबी मरीजों को बेहतर पोषण और भावनात्मक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।