आज की ख़बरहरियाणा

बारिश की फुहारों संग नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का आनंद

पंचकूला। बी के एम् विश्वास स्कूल  के किंडरगार्टन वर्ग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने मानसून की सुहानी फुहारों के बीच रेन डांस का भरपूर आनंद लिया। इस विशेष गतिविधि का उद्देश्य बच्चों को प्रकृति के सौंदर्य से जोड़ना तथा उन्हें आनंदपूर्ण एवं अनुभवात्मक शिक्षा प्रदान करना था। बारिश की फुहारों में झूमते, हँसते और खेलते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। पूरे वातावरण में बच्चों की खिलखिलाहट और उल्लास गूंज उठा।

विद्यालय की निदेशक साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अंजु बाला ने बच्चों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समय-समय पर ऐसी आनंददायक एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा।

रेन डांस की मधुर स्मृतियाँ बच्चों के चेहरों पर मुस्कान बनकर लंबे समय तक बनी रहीं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button