आर्थिक

माइलेज 29 KM प्रति लीटर, Renault Duster E-Tech 160 की बुकिंग शुरू

नई दिल्ली। रेनो ग्रुप की पूर्ण स्वामित्व वाली भारतीय इकाई रेनो इंडिया ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारने से पहले रेनो डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 के लिए बुकिंग खोल दी है। कंपनी ने बताया कि ग्राहक 21 हजार रुपए में गाड़ी बुक करा सकते हैं। आधिकारिक तौर पर इसे 17 अक्तूबर को बाजार में पेश किया जाएगा।
यह है फीचर्स
रेनो डस्टर में 1.8-लीटर पेट्रोल इंजन, दो इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4 किलोवाट आवर की बैटरी है, जो कुल मिलाकर 160 पीएस की शक्ति देती है। रेनो डस्टर स्ट्रांग हाइब्रिड ई-टेक 160 का माइलेज 29 किमी/लीटर है। इसलिए आम तौर पर जो लोग माइलेज के लिए डीजल इंजन पसंद करते हैं, उनके लिए यह पेट्रोल इंजन में एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। एक इंटेलिजेंट मल्टी-मोड ट्रांसमिशन ड्राइविंग की स्थितियों के अनुसार पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर पर अपने-आप स्विच करता है। यह सिस्टम सही स्थितियों में इलेक्ट्रिक पावर का इस्तेमाल कर सकता है, गति कम करने और ब्रेक लगाने के दौरान ऊर्जा बचा सकता है। गाड़ी चलाते समय बैटरी चार्ज होती है और इसे बाहरी चार्जिंग की जरूरत नहीं होती है।

बेहतरीन ड्राइविंग का विकल्प
भारत में रेनो ग्रुप के बिक्री एवं विपणन के उपाध्यक्ष फ्रांसिस्को हिडाल्गो ने कहा कि यूरोप से भारत में रेनो की भरोसेमंद ई-टेक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड प्रौद्योगिकी लाना हमारे लिए एक खास पल है। भारतीय एसयूवी ग्राहकों को परफॉर्मेंस और ईंधन दक्षता में से किसी एक को चुनने की जरूरत नहीं पडऩी चाहिए। जो ग्राहक डीजल के विकल्प तलाश रहे हैं, उनके लिए यह रोजाना की ड्राइविंग के लिए एक बेहतरीन नया विकल्प है। हमें खुशी है कि हम इसे आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारने से पहले ही बुकिंग शुरू कर रहे हैं।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button