अमृतसर में सरपंच विवाद में खूनी झड़प, अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत; एक घायल

अमृतसर
जिला में फायरिंग की घटना सामने आई है। घरिंडा थाना क्षेत्र के गांव भकना कलां दाना मंडी में सरपंची को लेकर चल रहा विवाद खूनी झड़प में बदल गया। इस मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है। डीएसपी अटारी यादविंदर सिंह ने बताया कि नौ जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे थाना घरिंडा के एसएचओ इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह को सूचना मिली थी कि गांव भकना कलां में सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य प्रगट सिंह के गुट आमने-सामने हैं। डीएसपी ने बताया कि सरपंच गुरदीप सिंह और पंचायत सदस्य परगट सिंह उर्फ बल्लू के बीच लंबे समय से सरपंची को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों गुटों ने दाना मंडी में आमने-सामने होने का टाइम डाला था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दोनों तरफ से 10 से 15 गाडिय़ां युवकों के साथ आई और बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्षों की ओर से कई राउंड गोलियां चल चुकी थीं। इस गोलीबारी में प्रगट सिंह पक्ष के गुरशरण सिंह उर्फ चीनी, निवासी गांव कोटली सक्का, थाना राजासांसी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सुखमन घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को मौके और आसपास से गिरफ्तार किया। वहीं, घायल सुखमन अस्पताल में भर्ती है, जहां पुलिस ने सुरक्षा तैनात कर उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह अब तक कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा।