पंचकूला, 12 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण और धरती को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से विश्वास फाउंडेशन ने रविवार को अपने पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। संस्था के संस्थापक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी के आशीर्वाद से अभियान के पहले दिन माजरी स्थित ‘सेवा ही सेवा’ संस्था द्वारा संचालित गौशाला परिसर एवं उसके आसपास विभिन्न प्रकार के 50 पौधे लगाए गए।
विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि पेड़-पौधे न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं, बल्कि मनुष्य, पशु-पक्षियों और संपूर्ण प्रकृति के जीवन का आधार भी हैं। वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनकी सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगा देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनने तक नियमित रूप से पानी देना और उनकी देखभाल करना भी उतना ही आवश्यक है। विश्वास फाउंडेशन द्वारा आने वाले दिनों में पंचकूला एवं आसपास के विभिन्न सार्वजनिक और सामाजिक स्थलों पर भी पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। पौधरोपण की इस सेवा में विश्वास फाउंडेशन के अनेक अनुयायियों और सेवाभावी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
‘सेवा ही सेवा’ के प्रधान रमेश अग्रवाल ने विश्वास फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा गौशाला परिसर और आसपास 50 पौधे लगाना पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि इन पौधों से भविष्य में गौशाला परिसर में हरियाली और छाया बढ़ेगी तथा पशुओं और आसपास के वातावरण को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इस पुण्य सेवा के लिए विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी नीलिमा विश्वास, संस्था के सभी पदाधिकारियों, अनुयायियों और सेवाभावी सदस्यों का हृदय से धन्यवाद किया तथा पौधों की नियमित देखभाल में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर उपस्थित अनुयायियों ने कहा कि गौशाला जैसे पवित्र और सेवाभाव से जुड़े स्थान पर पौधरोपण करना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक अनुभव रहा। पौधों के बड़े होने से गौशाला परिसर में हरियाली बढ़ेगी, पशुओं को छाया मिलेगी और आसपास का वातावरण भी स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा।
विश्वास फाउंडेशन ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे वर्षा ऋतु का लाभ उठाते हुए कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी स्वयं निभाएं।