चंडीगढ़, 12 जुलाई। हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि संत कबीर दास महान कवि और समाज सुधारक थे और उन्होंने समाज को जोड़ने का काम किया था। उन्होंने कहा कि संत कबीर दास द्वारा दिए गए सद्भावना एवं एकता संदेश की बेहद जरूरत है और सभी को उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि संत कबीर ने निरंतर लोगों को अंधविश्वास, पाखंड, भेदभाव और झगड़ों से दूर रहने के लिए कहा था और उन्हें भक्ति और नैतिकता का ऐसा मार्ग दिखाया जो सभी मजहबों के लोगों के लिए खुला है और जिस पर वे सभी साथ-साथ चल सकते है। रविवार को दुष्यंत चौटाला रोहतक स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय पर आयोजित संत कबीर दास जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर दुष्यंत चौटाला ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ‘जहां देवालय वहां पुस्तकालय’ मुहिम को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए जेजेपी ने गांवों में लगभग 1500 डिजीटल लाइब्रेरी का निर्माण करवाया था और अब निरंतर प्रत्येक गांवों के मंदिरों, चौपालों आदि में स्थान अनुसार डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का हमारा प्रयास जारी है। इस दौरान दुष्यंत चौटाला व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने महान संत, विचारक एवं समाज सुधारक संत शिरोमणि कबीरदास जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जेजेपी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रमेश खटक ने संत कबीरदास जी के बताए मार्ग पर चलने तथा सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने के संकल्प का आह्वाहन किया। उन्होंने सभी का प्रोग्राम में पहुंचने और कार्यक्रम को कामयाब बनाने के लिए धन्यवाद किया। एससी प्रदेशाध्यक्ष सुरेंद्र भागीराम ने कहा कि संत कबीरदास के विचारों को मानने वाले लोग पूरे भारत में फैले है। उन्होंने कहा कि उनके अनुयायी उन्हें एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में पूजते हैं और उनके द्वारा कहे गए दोहे आज भी लोगों को सही जीवन जीने की राह दिखाते हैं। जेजेपी के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेंद्र लतानी ने कबीरदास जी के जीवन, उनके सामाजिक समरसता, मानवता, समानता और सत्य के संदेशों को आज के समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और उनमें जननायक ताऊ देवीलाल की छवि साफ दिखाई देती है।
इसके उपरांत पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के दौरे पर आएंगे तब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उनसे सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) के विषय पर जरूर बात करनी चाहिए और केंद्र सरकार से हरियाणा का हक मांगना चाहिए। दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा और राजस्थान सरकार के बीच हुए यमुना जल बंटवारे के समझौते पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने इस एमओयू के बारे में हरियाणा की जनता को पूरी तरह अंधेरे में रखा है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अब तक यमुना पर बनने वाले तीन बांध किशाऊ, लखवार और रेणुकाजी परियोजना पर भी कोई काम नहीं किया है इसलिए प्रधानमंत्री को हरियाणा दौरे के दौरान इन बांधों के निर्माण के लिए बजट की घोषणा करनी चाहिए।