अयोध्या मंदिर प्रकरण पर आरएसएस सख्त, संघ ने कहा; यह सिर्फ प्रशासनिक चूक नहीं, भक्तों की आस्था पर चोट

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक के रविवार को संपन्न होने के दौरान जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में संघ ने कहा कि राम जन्मभूमि मंदिर में दानपेटी के चढ़ावे की गिनती में हुई अनियमितता की घटना पर सभी ने गहरा दुख व्यक्त किया। संघ ने कहा कि यह केवल एक प्रशासनिक मामला नहीं है, बल्कि करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुड़ा विषय है, इसलिए इसकी निष्पक्ष और जल्द जांच जरूरी है। बैठक में सरसंघचालक डा. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित देशभर से 226 वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में संगठन विस्तार, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम, जनगणना, नशा मुक्ति और सामाजिक अभियानों पर चर्चा हुई, लेकिन सबसे अहम विषय अयोध्या के राम मंदिर में दानपेटी की गिनती के दौरान सामने आई कथित अनियमितता रहा।
बैठक के बाद आरएसएस ने भरोसा जताया कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर गठित एसआईटी और पुलिस की जांच जल्द ही निर्णायक मोड़ पर पहुंचेगी और पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। संघ ने राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से अपेक्षा जताई कि वह भविष्य में दान और चढ़ावे की व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी तथा सुरक्षित बनाए। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि ऐसी कोई भी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए, जिससे देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की राम मंदिर के प्रति श्रद्धा और गहरी आस्था को ठेस पहुंचे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714