देश विदेश

6 साल बाद फिर शुरू होगा सीमा व्यापार, पैंगसारु दर्रे पर होगा कारोबार, लिपुलेख दर्रे से भी उम्मीद

नई दिल्ली

भारत और म्यांमार के बीच रिश्तों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पैंगसाऊ दर्रे पर भारत और म्यांमार के बीच सीमा व्यापार फिर शुरू होने की तैयारी है। करीब छह साल से अधिक समय से ये बंद था। हालांकि, अब दोनों पक्षों के व्यापारिक संगठनों की बैठक के बाद 20 जुलाई को फिर से शुरू होने जा रहा है। फ्री मूवमेंट रिजीम के तहत सीमा-पार व्यापार से बॉर्डर के दोनों ओर 10 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को स्थानीय व्यापार और सीमा-पार लेन-देन करने की अनुमति मिलती है। भारतीय पक्ष के एक स्थानीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष जोंगखम मोरांग ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इससे महामारी के दौरान खोई हुई आजीविका वापस आएगी।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

स्थानीय विधायक लैसम सिमाई ने कहा कि सीमा व्यापार के फिर से शुरू होने से बेहतर व्यापारिक अवसर पैदा होंगे। छोटे व्यापारियों और निवासियों की आजीविका में सुधार होगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को काफी बढ़ावा मिलेगा। बॉर्डर हाट हर महीने की 10, 20 और 30 तारीख को चलेगी। कोविड-19 महामारी के कारण 3 फरवरी, 2020 को बंद किए गए इस ट्रेड लिंक को खोलने का निर्णय लिया गया। यह फैसला स्थानीय व्यापार प्रतिनिधियों और म्यांमार में उनके समकक्षों के बीच 9 जुलाई को अरुणाचल के चांगलांग जिले में व्यापार फिर से शुरू करने की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए हुई बैठक के बाद लिया गया।

चीन की प्लानिंग

भारत-चीन सीमा व्यापार आधिकारिक तौर पर शुरू होने के एक महीने से अधिक समय बाद भी लिपुलेख दर्रे के माध्यम से सीमा-पार व्यापार शुरू नहीं हो पाया है। चीनी अधिकारियों ने भारतीय व्यापारियों से तिब्बत के तकलाकोट में एक नए बाजार और गोदाम का निर्माण पूरा होने तक इंतजार करने को कहा है। कोविड-19 के कारण 2020 में लिपुलेख के माध्यम से सीमा व्यापार को निलंबित कर दिया गया था।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button