देश विदेश

रांची में ऐतिहासिक रथयात्रा महापर्व और 10 दिवसीय रथ मेले का शुभारंभ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में गुरुवार से विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा महापर्व और 10 दिवसीय रथ मेले का शुभारंभ हो गया। भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भव्य रथयात्रा आज शाम 5 बजे निकलेगी। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और भगवान के दर्शन के लिए करीब दो किलोमीटर लंबी कतार लग गई। मंदिर में सुबह 4 बजे पूजा-अर्चना और मंगल आरती के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई। भगवान के 15 दिनों के एकांतवास के बाद बुधवार को नेत्रदान की परंपरा पूरी की गई थी। इसके उपरांत 108 दीपों से भव्य मंगल आरती की गई और भगवान को मालपुआ का भोग अर्पित किया गया। सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं के लिए श्रीविग्रहों के दर्शन शुरू हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे। हजारों श्रद्धालु धर्मरथ को खींचते हुए भगवान को मौसीबाड़ी तक पहुंचाएंगे। यह ऐतिहासिक रथ मेला 10 दिनों तक चलेगा, जबकि 25 जुलाई को घुरती रथयात्रा के साथ भगवान पुनः अपने मंदिर लौटेंगे। रथयात्रा और मेले को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। पूरे मेला क्षेत्र में करीब 2,000 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। आयोजन समिति की ओर से 100 निजी सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए 215 सीसीटीवी कैमरों तथा चार ड्रोन के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button