पठानकोट में 60 तोले सोना-नकदी चोरी, एटीएम कार्ड और हस्ताक्षरित चेक गायब

पठानकोट
पठानकोट के प्रतिष्ठित अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. जेएस भिंडर के घर में हुई करोड़ों रुपए की चोरी ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को अंजाम देने वाले लोग परिवार के भरोसे का फायदा उठाकर वर्षों से घर और अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारी थे। आरोप है कि घर से करीब 60 तोले सोने के आभूषण, 45 लाख रुपए नकद, एटीएम कार्ड तथा हस्ताक्षरित चेक चोरी कर लिए गए। इसके बाद बैंक खातों से भी एटीएम कार्ड और चेक के जरिए बड़ी राशि निकाली गई। पीडि़त परिवार की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर-1 में चोरी, धोखाधड़ी और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। डा. जेएस भिंडर ने बताया कि उनकी पत्नी डा. जसपाल कौर वर्ष 2019 में सेवानिवृत्त होने के बाद अकसर अस्वस्थ रहती थीं। इसी कारण घर की देखभाल और रसोई सहित कई जिम्मेदारियां लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को सौंप दी गई थीं। आरोप है कि कर्मचारियों ने इसी भरोसे का गलत फायदा उठाया। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिवार ने बैंक खाते की जांच की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
खाते में अपेक्षा से कम राशि मिलने पर विस्तृत स्टेटमेंट निकलवाई गई। जांच में सामने आया कि चोरी किए गए एटीएम कार्ड और हस्ताक्षरित चेकों का इस्तेमाल कर बैंक खातों से लगातार रकम निकाली जाती रही। परिवार ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी सौंप दिए हैं। पुलिस ने इस मामले में सुनीता, उसके पति बलविंदर दास, बेटे अमनजीत, विजय कुमार, सुनील कुमार, विक्रम, अनीता तथा उसके पति नरेश कुमार उर्फ सोनू को नामजद किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। शिकायत की प्रारंभिक जांच डीएसपी स्तर पर कराई गई। जांच रिपोर्ट में सोने के आभूषण, नकदी की चोरी और बैंक खातों से अवैध निकासी के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मंजूरी से थाना डिवीजन नंबर-1 में एफआईआर दर्ज की गई। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर के नेतृत्व में पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714