कुरुक्षेत्र, 31 अगस्त’ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने एप्लाइड एजुकेशन डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी ) के विद्यार्थियों को उद्योग से जोड़ने और उनके रोजगार अवसरों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर ट्रेनिंग, इंटर्नशिप एंड एम्प्लॉयमेंट (केयूसीटीआईई) के तत्वावधान में विश्वविद्यालय और एलेंजर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड, चंडीगढ़ के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत एईडीपी विद्यार्थियों के लिए कंपनी में ’’एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप’’ सुनिश्चित की जाएगी। एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल तथा एलेंजर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड की ओर से एचआर हेड विनय कुमार ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं उद्योग आधारित अनुभव उपलब्ध करवाना है। यह समझौता विद्यार्थियों को कक्षा से कार्यस्थल तक सहज संक्रमण का अवसर देगा तथा उनकी रोजगार क्षमता को बढ़ाएगा। उन्होंने केयूसीटीआईई द्वारा उद्योगों के साथ विकसित किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ’’‘शिक्षा से कौशल और कौशल से रोजगार’’’ की अवधारणा को मजबूत करते हैं। एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप विद्यार्थियों को अपने विषय से संबंधित वास्तविक कार्य अनुभव प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की रोजगार चुनौतियों का अधिक आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकेंगे।
अप्रेंटिसशिप के दौरान विद्यार्थियों को औद्योगिक कार्यप्रणाली, तकनीकी प्रक्रियाओं, कार्यस्थल अनुशासन और उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।
कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के लिए लगातार उद्योगों के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। एलेंजर्स मेडिकल सिस्टम्स लिमिटेड के साथ हुआ यह समझौता विद्यार्थियों को वास्तविक औद्योगिक वातावरण में सीखने का अवसर प्रदान करेगा।
इस अवसर पर प्रो. मंजुला चौधरी, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रो. जसविंदर कुमार, डॉ. हितेंद्र त्यागी, प्रो. अनिता दुआ तथा डॉ. मोहिंदर सिंह सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714