पंजाब

बेअदबी के विरोध में जालंधर बंद, दलित समाज का बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान के खिलाफ प्रदर्शन

जालंधर

लुधियाना में चप्पलों की माला से संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से की गई छेड़छाड़ के विरोध में रोष स्वरूप दलित समाज की ओर से जालंधर बंद का आह्वान किया गया। इस बंद के दौरान श्रीगुरु रविदास चौक पर बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग एकत्र हुए और शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने रस्सियां लगाकर रास्ता बंद किया हुआ था। बंद की कॉल के चलते शहर के मुख्य बाजार, सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर बंद रहे। हालांकि शहर में एक बैंक खुला मिला, जहां जाकर जत्थेबंदियों द्वारा बैंक कर्मियों को बैंक बंद करने और शाम पांच बजे तक बंद का समर्थन करने की अपील की गई।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

बंद के दौरान प्रदर्शनकारी भगवान वाल्मीकि चौक में एकजुट हुए और यहां से रैली निकालकर डा. भीमराव अंबेडकर चौक तक पहुंचे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने रास्ते में खुली हुई दुकानों को विनम्रतापूर्वक बंद करवाया और दुकानदारों से बंद को समर्थन देने की अपील की। वहीं, प्रदर्शनकारियों और दलित समाज के नेताओं ने लुधियाना पुलिस और पंजाब सरकार से बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ करने वाले आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करके उन्हें सख्त सजा देने की अपील की।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button