पंजाब

मोहाली में तीन नशा तस्कर अरेस्ट, अमृतसर से होती थी हेरोइन की सप्लाई, 120 ग्राम नशा बरामद

मोहाली

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहाली पुलिस के ऑपरेशन सेल की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 120 ग्राम हेरोइन बरामद की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अमृतसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकए जिला एसएएस नगर वरुण शर्मा, आईपीएस के दिशा निर्देशों के तहत यह कार्रवाई एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल, एसपी ऑपरेशन आकाश दीप और डीएसपी इन्वेस्टिगेशन राजन परमिंदर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर हरमिंदर सिंहए इंचार्ज ऑपरेशन सेल और उनकी टीम ने की। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन सेल की पुलिस पार्टी सेक्टर-79,80 लाइट प्वाइंट से गुरुद्वारा साहिब की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान तीन संदिग्ध युवक पुलिस टीम को दिखाई दिए।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

पुलिस की सरकारी गाड़ी देखकर तीनों ने वहां से निकलने की कोशिश की। शक के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी ली, जिसके दौरान उनके कब्जे से कुल 120 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस संबंध में थाना सोहाना, जिला एसएएस नगर में मुकदमा नंबर 274, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों आरोपी अमृतसर क्षेत्र से हेरोइन लाकर जिला एसएएस नगर सहित अन्य जिलों में सप्लाई करते थे। अदालत ने तीनों आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, ताकि हेरोइन की सप्लाई के स्रोत और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा सके। जांच के दौरान और बरामदगी तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button