बिजली संकट पर अकाली दल का प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने खोला मोर्चा, लगाए नारे

खरड़
पंजाब में बिजली संकट और कथित तौर पर लगाए जा रहे लंबे बिजली कटों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल के खरड़ हलका इंचार्ज रविंदर सिंह खेड़ा के नेतृत्व में गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए रविंदर सिंह खेड़ा ने कहा कि पंजाब में उद्योगों को रोजाना 12 से 14 घंटे तक बिजली कटों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली की मांग और आपूर्ति में करीब 3 हजार मेगावाट का अंतर होने के कारण राज्य के कई हिस्सों में लंबे कट लगाए जा रहे हैं। उनके अनुसार करीब 16,500 मेगावाट की मांग के मुकाबले पैदा हुआ यह अंतर उद्योग और कृषि क्षेत्र के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
खेड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने सत्ता में आने से पहले लोगों को 24 घंटे बिजली तथा किसानों को प्रतिदिन 8 घंटे निर्बाध बिजली देने के वादे किए थे, लेकिन मौजूदा हालात इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी शुरू होते ही अकाली दल ने बिजली संकट को लेकर सरकार को आगाह किया था, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि खरड़ में बिजली के साथ-साथ पीने वाले पानी, टूटी सडक़ों और विकास कार्यों की समस्याएं भी बनी हुई हैं। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के सवालों का जवाब देने की बजाय खरड़ में हलका इंचार्ज बदल रही है। उन्होंने नए हलका इंचार्ज परमिंदर सिंह गोल्डी को लेकर भी कई आरोप लगाए और कहा कि आने वाले समय में अकाली दल उनसे भी जवाब मांगेगा। पीएसपीसीएल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए खेड़ा ने कहा कि बिजली संकट केवल आपूर्ति का विषय नहीं, बल्कि प्रबंधन से भी जुड़ा हुआ है।