
चंडीगढ़, 12 अक्टूबर :
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया पंजाब में 25 जून 2026 से शुरू की गई थी। पंजाब को इस विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तीसरे चरण में शामिल किया गया था। इसके तहत आज पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियाँ प्रकाशित कर दी गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा, आई.ए.एस. ने बताया कि अंतिम मतदाता सूचियाँ जिला निर्वाचन अधिकारियों (डी.ई.ओज़.), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ई.आर.ओज़.) के कार्यालयों और बूथ लेवल अधिकारियों (बी.एल.ओज़.) के पास उपलब्ध हैं। ये सूचियाँ मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब की सरकारी वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियों की हार्ड कॉपियाँ और सॉफ्ट कॉपियाँ सौंपी गईं। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बहुमूल्य सहयोग, विशेष रूप से राज्य भर में तैनात 89,395 बूथ लेवल एजेंटों (बी.एल.ए.) का धन्यवाद किया, जिनकी सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सफल हो सका।
पंजाब में 9 जून 2026 तक कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें 1,11,76,866 पुरुष, 1,02,83,478 महिला और 699 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। घर-घर जाकर विवरण दर्ज करने के चरण (25 जून से 3 अगस्त 2026) के दौरान बी.एल.ओज़. ने पंजीकृत मतदाताओं को गणना फॉर्म वितरित और एकत्र किए।
मसौदा मतदाता सूची 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित की गई थी, जिसमें कुल 1,93,94,435 मतदाता थे। दावे और आपत्ति दर्ज कराने के समय के दौरान सक्रिय भागीदारी के लिए राज्य भर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मसौदा मतदाता सूची की प्रतियाँ उपलब्ध कराई गई थीं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
दावे और आपत्ति दर्ज करने की अवधि (13 अगस्त से 12 सितंबर 2026) के दौरान नागरिकों को मसौदा मतदाता सूची में अपने विवरण की जाँच करने और आवश्यकता पड़ने पर दावा या आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। आवेदन ऑनलाइन, ईसीआईनेट मोबाइल ऐप के माध्यम से, बी.एल.ओज़. के माध्यम से ऑफलाइन या ई.आर.ओ. के कार्यालयों में प्राप्त किए गए। इस दौरान सी.ई.ओ. पंजाब, 19 रोल ऑब्जर्वरों और जिला निर्वाचन अधिकारियों ने फील्ड का व्यापक दौरा किया और प्राप्त दावों तथा आपत्तियों की सुपर-चेकिंग की।
नोटिस चरण/दावों और आपत्तियों के निपटारे (13 अगस्त से 8 अक्टूबर 2026) के दौरान अन-मैप्ड मतदाताओं और त्रुटियों वाले मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए। गाँव स्तर पर ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ. द्वारा सुनवाइयाँ की गईं और दस्तावेजों तथा बी.एल.ओ. की रिपोर्टों की जाँच के उपरांत निर्णय लिए गए। सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि निर्वाचन मशीनरी ने नोटिस अवधि के दौरान लोगों की सुविधा सुनिश्चित करते हुए एक सुचारू माहौल प्रदान किया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
पारदर्शिता और कुशलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य और जिला स्तर पर एक विशेष ‘दस्तावेज सत्यापन टीम’ का गठन किया गया था। इसके अतिरिक्त, राज्य भर में शिकायत निवारण का मजबूत प्रबंध किया गया, जहाँ प्रत्येक जिले में जिला शिकायत अधिकारियों ने शिकायतों का निपटारा किया और 1950 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक मतदाताओं की समस्याएँ हल की गईं। मतदाताओं की सहायता के लिए ई.आर.ओ. और डी.ई.ओ. स्तर पर हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए थे। नोटिस जारी किए गए 35,49,036 मतदाताओं में से 86,038 मतदाताओं को व्यापक जाँच और स्पीकिंग ऑर्डर के माध्यम से अयोग्य करार दिया गया।
मसौदा सूची के कुल 1,93,94,435 मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई है, जो 3.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अंतिम सूची के कुल 2,01,00,727 मतदाताओं में 1,03,76,026 पुरुष, 97,24,195 महिला और 506 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
सेवा मतदाताओं से संबंधित विशेष सारांश पुनरीक्षण की अंतिम मतदाता सूची (योग्यता तिथि 01 अक्टूबर 2026 के आधार पर) भी आज प्रकाशित कर दी गई है।
मतदाताओं की पहुँच को आसान बनाने के लिए सभी जिलों में पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशन किया गया, जिससे पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है।
विभिन्न माध्यमों से एक महीने के लिए ‘स्वीप’ (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) योजना लागू की गई। इसके प्रमुख प्रयासों में 23 जून को एस.आई.आर. 2026 की शुरुआत शामिल थी, जहाँ 2,000 से अधिक युवाओं ने मानव श्रृंखला बनाई। इसके अतिरिक्त महत्वपूर्ण तिथियों पर एस.एम.एस. अलर्ट, रेडियो जिंगल्स, ई-रिक्शा के माध्यम से ऑडियो संदेश और बी.एल.ओ. द्वारा मुनादी करवाई गई। इलेक्टोरल लिटरेसी क्लबों ने पोस्टर मेकिंग, विचार-विमर्श प्रतियोगिताओं, सेमिनार और रंगोली प्रतियोगिताओं के माध्यम से नागरिकों को प्रेरित किया, जबकि बैंकों में जागरूकता सामग्री प्रदर्शित की गई। सोशल मीडिया अभियानों में स्वीप आइकनों और प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। मतदाताओं को अपने विवरण जाँचने और दर्ज कराने की सुविधा के लिए 7 जून, 11-12 जुलाई, 19 जुलाई और 16 अगस्त 2026 को पोलिंग बूथों पर विशेष कैंप लगाए गए। युवा मतदाताओं के नाम दर्ज करने के लिए पंजाब भर के कॉलेजों और स्कूलों में भी विशेष कैंप लगाए गए थे।
राज्य और जिला स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ नियमित बैठकें की गईं, जिससे पूरी प्रक्रिया के दौरान उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब, श्रीमती अनिंदिता मित्रा ने दोहराया कि सभी योग्य मतदाताओं तक पहुँचने के लिए हर संभव प्रयास किए गए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 सुचारू, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इस कार्य की सफलता निर्वाचन मशीनरी के प्रयासों, मतदाताओं के सहयोग और सभी भागीदारों की सक्रिय भागीदारी को दर्शाती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714