चंडीगढ़, 12 अक्टूबर:
माई भागो आर्म्ड फोर्सेज़ प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट’ (ए.एफ.पी.आई.) मोहाली की 17 महिला कैडेटों ने एन.डी.ए. की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करके राष्ट्रीय स्तर पर इतिहास रच दिया है। यह देश के किसी भी सरकारी संस्थान, जिसमें सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल भी शामिल हैं, द्वारा एन.डी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली महिला कैडेटों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बड़ी चुनौतियों के बावजूद यह सफलता हासिल करने वाली 17 महिला कैडेटों में तन्वी, उर्वी, सिमरनप्रीत कौर, कोमलप्रीत कौर, पहुलजीत कौर, जसमीत कौर, मुस्कानप्रीत कौर, गरिमा, अनीशा, प्रणया कारगवाल, जशनदीप कौर, समृद्धि, अर्शकिरन कौर, सहजप्रीत कौर, जपनीत कौर, खुशी और जसलीन कौर शामिल हैं। उन्होंने यह परीक्षा ऐसी प्रणाली में उत्तीर्ण की है जहाँ एन.डी.ए. की कुल सीटों में से केवल 6 प्रतिशत सीटें ही लड़कियों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं।
इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए, पंजाब के रोज़गार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इन परिणामों ने लड़कियों को सशस्त्र बलों में करियर बनाने के लिए सक्षम बनाने में देश के अग्रणी राज्य के रूप में पंजाब की पहचान को और मज़बूत किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह जीत मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के उस दूरदर्शी निर्णय पर मुहर लगाती है जिसके तहत माई भागो ए.एफ.पी.आई. में लड़कियों के लिए एन.डी.ए. की तैयारी संबंधी विंग शुरू किया गया था। उन्होंने कहा कि यह तो केवल शुरुआत है और आने वाले वर्षों में परिणाम और भी बेहतर होंगे।
श्री अमन अरोड़ा ने कैडेटों, उनके परिवारों और फैकल्टी को बधाई देते हुए कहा, “मुझे माई भागो ए.एफ.पी.आई. की 17 महिला कैडेटों पर बहुत गर्व है। यह केवल इन नौजवान लड़कियों की जीत नहीं, बल्कि पंजाब के लिए एक ऐतिहासिक पल है। ऐसी प्रणाली में सफलता हासिल करने के लिए, जहाँ 94 प्रतिशत सीटें लड़कों के लिए आरक्षित हैं, असाधारण साहस और प्रतिभा की आवश्यकता होती है और हमारी बेटियों ने अपने साहस और कौशल का बखूबी प्रदर्शन किया है।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
उन्होंने कहा, “यह परिणाम हमारी बेटियों को विश्व-स्तरीय प्रशिक्षण के साथ सशक्त बनाने के प्रति हमारी सरकार के दृष्टिकोण का प्रत्यक्ष प्रमाण है। माई भागो ए.एफ.पी.आई. आज उत्कृष्टता की एक मिसाल के रूप में खड़ी है और मुझे पूरा भरोसा है कि ये कैडेट एस.एस.बी. और उससे आगे भी देश का नाम रौशन करेंगी।”