सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे पर पहुंचा आंंदोलन, केरल में सीईसी को हटाने के लिए प्रस्ताव पास

‘वोट चोरी’ के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन ने सोमवार को दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट तक विरोध मार्च निकाला। इस मार्च में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खडग़े, अखिलेश यादव समेत विपक्षी दलों के कई नेता शामिल हुए। यह पहली बार है, जब विपक्षी नेताओं ने किसी मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला। करीब एक किमी लंबे मार्च में विपक्ष के नेता बस में, पैदल और वाहन में सवार हुए। पैदल मार्च के बाद राहुल गांधी, प्रियंका, खडग़े के साथ अन्य विपक्षी सांसद सोमवार शाम को अचानक सुप्रीम कोर्ट के अंदर तक पहुंच गए। विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और सुरक्षा कारणों से छह मेट्रो स्टेशनों पर शाम चार बजे तक प्रवेश और निकास बंद रखे गए। उधर, दक्षिण भारतीय राज्य में ज्ञानेश कुमार को हटाए जाने के समर्थन में प्रस्ताव पास हुआ है।
केरल विधानसभा के प्रस्ताव में एसआईआर में कथित अनियमितताओं को दूर करने की मांग की गई है। खास बात है कि विपक्ष एसआईआर के जरिए ज्ञानेश कुमार और सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए पर वोट चोरी के आरोप लगा रहा है। केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने लिखा कि केरल विधानसभा ने पहली बार मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया है। हमारी चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता और ईमानदारी से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। वोटर लिस्ट में बदलाव, योग्य मतदाताओं का नाम सूची से हटना और चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर जताई गई गंभीर चिंताओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
ज्ञानेश कुमार अपराधी नहीं, उनसे गड़बड़ कराई जा रही
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दावा किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उनसे बात करने की कई बार कोशिश की है। उनके मैसेज आते हैं। ज्ञानेश कुमार यह प्रेस कॉन्फ्रेंस देख रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं आप अपराधी नहीं है, आपसे बस करवाया गया है। सबसे आसान रास्ता है कि इस्तीफा दो और रास्ते से हट जाओ। राहुल ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने से पहले 30 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल ने कहा कि दिल्ली को जेल बना दिया गया है। ये पुलिस वाले डिस्टर्ब हैं। पुलिस हमें मार रही है। जितना आप थक रहे हो, उतना पुलिस थक रही है। हम करेंगे, वे रोकेंगे, हमें लगे रहना है। जितने दिन लगेंगे, एक महीने, दो महीने, साल…हम पीछे नहीं हटेंगे
जंतर-मंतर पर अब कोई धरना-प्रदर्शन नहीं
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ही नहीं, अब जंतर-मंतर पर कोई भी, कभी भी धरना-प्रदर्शन, अनशन या किसी तरह का आंदोलन नहीं कर पाएगा। केंद्र सरकार ने जंतर-मंतर को ‘आधिकारिक प्रदर्शन स्थल’ के रूप में मिला दर्जा 33 साल बाद हटा दिया है। सोमवार को जारी एक आदेश के मुताबिक सरकार ने रामलीला मैदान समेत तीन नए स्थलों को अब इसके लिए चिह्नित किया है। इनमें रामलीला मैदान (सेंट्रल दिल्ली), बुराड़ी ग्राउंड (उत्तरी दिल्ली) व सीबीडी ग्राउंड, कडक़डड़ूमा (पूर्वी दिल्ली) शामिल हैं। आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि इन तीनों नए चिन्हित स्थलों पर किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन या मार्च के आयोजन को लेकर एक विस्तृत और संशोधित एसओपी (मानक संचालन प्रक्रिया) जल्द ही अलग से जारी की जाएगी।