अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को राहुल ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र

नई दिल्ली। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर यहां इंडिया गेट पर धरने पर बैठे उनके माता-पिता को पुलिस ने गुरुवार तडक़े चार बजे हिरासत में ले लिया, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया। वे अपनी बेटी की हत्या के लिए जिम्मेदार माने जा रहे वीआईपी को राज्यपाल बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। इस कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के माता-पिता को यहां इंडिया गेट से हिरासत में लिए जाने की आलोचना करते हुए उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी केस और दु्ष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने को लेकर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को खत लिखा है। उन्होंने इस खत के जरिए राष्ट्रपति से अपील की कि वह सरकार को इस नियुक्ति को लेकर इस नियुक्ति पर पुनर्विचार करने और जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को पदभार न देने की सलाह दें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714