मोहाली पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दस पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी मध्य प्रदेश के इंदौर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सस्ते दाम पर आधुनिक पिस्टल खरीदकर मोहाली, खरड़ और आसपास के इलाकों में महंगे दाम पर सप्लाई करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के हिसार का सचिन उर्फ बच्ची, फतेहगढ़ साहिब का महकदीप सिंह उर्फ महिक और मोगा का हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी शामिल हैं। एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सीआईए स्टाफ खरड़ की टीम ने एसपी इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल और एसपी ऑपरेशन आकाशदीप सिंह की निगरानी में यह कार्रवाई की। पुलिस पहले भी दो हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी।
इसके बाद खरड़ और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी दौरान सचिन उर्फ बच्ची के बारे में जानकारी मिली कि वह अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल है। पुलिस ने 13 अक्तूबर, 2026 को सचिन को थाना सदर खरड़ में दर्ज आम्र्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ के दौरान सामने आए उसके साथियों महकदीप सिंह और हरमनप्रीत सिंह को भी मामले में नामजद कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की ओर से इस्तेमाल की जा रही गाड़ी से भी दो अवैध पिस्टल बरामद किए गए। तीनों आरोपियों से अब तक कुल दस पिस्टल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस के मुताबिक, सचिन उर्फ बच्ची हरियाणा के हिसार जिला के मंगाली गांव का रहने वाला है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
एक आरोपी हत्या के प्रयास के मामले में भगौड़ा
पुलिस के अनुसार महकदीप सिंह उर्फ महिक फतेहगढ़ साहिब में दर्ज हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के मामले में भगौड़ा है। वहीं, सचिन के खिलाफ हरियाणा और पंजाब में पहले भी कई मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है। हरमनप्रीत सिंह उर्फ हनी के खिलाफ भी मोगा में हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज है। पुलिस ने तीनों आरोपियों का रिमांड
हासिल कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।