पंजाब

15 किलो हेरोइन के साथ पकड़े पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल से 10 किलो और बरामद

फरीदकोट

पंजाब में नशे के कारोबार के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के संयुक्त ऑपरेशन के तहत गत शुक्रवार को 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए पंजाब पुलिस के हैड कांस्टेबल के पास से पूछताछ के बाद दस किलो हेरोइन और बरामद हुई है। आरोपी कांस्टेबल करणबीर सिंह वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात था। उसको पहले कार में 15 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। गिरफ्तारी के बाद जब एनसीबी की टीम ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने एक और ठिकाने का खुलासा किया।  आरोपी की निशानदेही पर गांव भूसे स्थित एक टावर के पास से 10 किलो हेरोइन का एक और कंसाइनमेंट बरामद किया गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

इस पूरे ऑपरेशन में अब तक कुल 25 किलो हेरोइन जब्त की जा चुकी है, जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में अनुमानित कीमत करीब 125 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि नशे की यह खेप सीमा पार यानी पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई थी। एजेंसियां अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य तस्करों और पुलिस विभाग में आरोपी के कनेक्शनों की गहनता से पड़ताल कर रही हैं।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button