पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी, सेना कमांडर बोले; हमला हुआ, तो परमाणु बम से देंगे जवाब

पाकिस्तान इन दिनों आंतरिक विरोधों से घिरा हुआ है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए वह पुरानी तरकीबें फिर अपना रहा है। पाकिस्तान के नेशनल स्ट्रैटेजिक कमांड के कमांडर जनरल सैयद आमिर रजा ने रविवार को देश को फिर एक बार परमाणु वाली गीदड़भभकी दी है। उन्होंने पाकिस्तान की परमाणु प्रतिरोध क्षमता की बात करते हुए कहा कि अगर विरोधी कोई सैन्य गलती करते हैं, तो उन्हें ऐसी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा जो उनकी उम्मीदों से कहीं अधिक होगी। काकुल स्थित पाकिस्तान मिलिट्री एकेडमी में पासिंग आउट परेड को संबोधित करते हुए जनरल रजा ने कहा कि पाकिस्तान संघर्ष नहीं चाहता, लेकिन उसकी सेना देश की रक्षा के लिए पूरी तरह से तैयार है।
जनरल रजा ने पास होने वाले कैडेटों से कहा कि जो लोग हमारी सीमाओं के पार से पाकिस्तान के खिलाफ आक्रामक इरादे रखते हैं, उनके प्रति हमारा रुख एकदम स्पष्ट और अडिग है। परमाणु हथियारों वाले माहौल में संघर्ष या युद्ध की कोई गुंजाइश नहीं है। अगर कोई गलती से भी ऐसा कदम उठाता है तो उसे ऐसी जवाबी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा, जो उसकी कल्पना और उम्मीदों से कहीं परे होगी। उन्होंने कहा कि सेना देश के एक-एक इंच की रक्षा के लिए हमेशा तैयार है। क्षेत्रीय सुरक्षा पर बात करते हुए जनरल रजा ने सीमा सुरक्षा को लेकर कहा कि किसी भी हालत में सीमा पार से होने वाली घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714