त्योहारों के सीजन में जमकर बिकीं गाडिय़ां

घरेलू बाजार में वाहनों की बिक्री में पिछले एक साल से अधिक समय से जारी तेजी अक्तूबर में भी बरकरार रही और मारुति सुजुकी इंडिया ने मासिक बिक्री का नया रिकॉड्स कायम किया। देश की सबसे बड़ी यात्री वाहन निर्माता मारुति सुजुकी की 2,16,789 इकाई दर्ज की गई। इसके साथ ही निर्यात समेत कुल बिक्री 2,76,120 इकाई रही। दोनों ही नया मासिक रिकॉड्स है। पिछले साल अक्तूबर के मुकाबले इनमें क्रमश: 20 प्रतिशत और 25 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई है। देश की दूसरी सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की घरेलू बिक्री 21 प्रतिशत और निर्यात 852 प्रतिशत बढक़र क्रमश: 73,894 इकाई और 1,532 इकाई पर पहुंच गया। इस प्रकार यात्री वाहनों की उसकी कुल बिक्री 75,426 इकाई रही जो एक साल पहले की तुलना में 23 प्रतिशत अधिक है। इसके साथ ही निर्यात समेत इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री 75 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 16,244 इकाई रही। रेनो इंडिया की बिक्री साल-दर-साल 35 प्रतिशत बढक़र अक्टूबर में 4,577 इकाई हो गई।
इस साल जनवरी से अक्तूबर तक कंपनी ने 39,955 वाहन बेचे हैं जो पिछले साल की इसी अवधि से 31 प्रतिशत और साल 2025 के पूरे 12 महीने से करीब पांच प्रतिशत अधिक है। हुंडई मोटर इंडिया ने भी मासिक बिक्री का नया रिकॉड्स बनाते हुए घरेलू बाजार में 62,799 और विदेशों में 19,500 यात्री वाहन बेचे। इनमें क्रमश: 16.7 फीसदी और 21.1 फीसदी की सालाना वृद्धि देखी गई। कुल बिक्री 17.7 प्रतिशत बढक़र 82,299 इकाई रही, जो अब तक उसका सबसे अच्छा मासिक प्रदर्शन है। मङ्क्षहद्रा एंड मङ्क्षहद्रा की यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री दो प्रतिशत बढक़र 73,338 इकाई पर और निर्यात समेत कुल बिक्री 74,904 इकाई पर रही। अक्तूबर में उसने 33,037 इकाई वाणिज्यिक वाहन भी बेचे। इसमें चार फीसदी की वृद्धि रही। वाणिज्यिक वाहनों के खंड में टाटा मोटर्स की बिक्री सालाना 27 प्रतिशत बढक़र 47,652 इकाई रही। यह एक साल पहले अक्तूबर में 37,530 इकाई थी। इसमें घरेलू बाजार में उसने 39,784 वाणिज्यिक वाहन और अंतरराष्ट्रीय बाजार में 7,868 वाणिज्यिक वाहन बेचे।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714