आज की ख़बरपंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ किया का उद्घाटन

चंडीगढ़, 11 नवंबर

 


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब भर के 1,000 और ‘पेंडु खेड मैदानां’ लोगों को समर्पित किए, जिससे कुल लक्ष्य 3,100 में से अब तक उद्घाटित किए गए कुल मैदानों की संख्या 1,764 हो गई है। पंजाब सरकार युवाओं की ऊर्जा को खेलों की ओर लगाने और उन्हें नशे से दूर रखने के लिए अपनी मुहिम को तेज कर रही है। फतेहगढ़ साहिब के हलका अमलोह के गांव शाहपुर में उद्घाटन समारोह में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभा के हब के रूप में उभरने की नींव रख रहा है, जिसमें हर खेल मैदान को फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल और क्रिकेट किट से लैस किया जा रहा है। पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो गांवों को ग्रांट दीं और न ही विकास कार्य किए, जबकि हमारी सरकार ग्रामीण युवाओं को अंतरराष्ट्रीय एथलीट बनने और पंजाब का नाम रोशन करने के अवसर देने के लिए खेल बुनियादी ढांचे को प्राथमिकता दे रही है।

 

इस मौके की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आज मैं जिला फतेहगढ़ साहिब के अमलोह हलका के अंतर्गत पड़ने वाले गांव शाहपुर में खेल मैदान के उद्घाटन समारोह में शामिल हुआ। यह बहुत खुशी की बात है कि पंजाब सरकार ने आज राज्य भर में 1,000 नए खेल मैदानों का उद्घाटन किया है। यह हमारे युवाओं को खेलों से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने की ओर बड़ा कदम है। हमें पूरा विश्वास है कि इन खेल मैदानों में पसीना बहाकर हमारे युवा आने वाले वर्षों में पूरी दुनिया में पंजाब का नाम रोशन करेंगे।”


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

इकट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के युवाओं की ऊर्जा को नशे के कोढ़ से बचाने और उन्हें रचनात्मक दिशा देने के लिए खेलों की ओर मोड़ना बहुत जरूरी है। उन्होंने राज्य के अलग-अलग हिस्सों से इस कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों और राजनीतिक नेताओं का स्वागत किया और कहा कि एक स्वस्थ, अनुशासित और प्रगतिपसंद समाज की रचना में खेल अहम भूमिका निभा सकते हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

 

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा, “हमारी सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है। हम आज लोगों को 1,000 और खेल मैदान समर्पित कर रहे हैं क्योंकि हमारे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए उचित सुविधाओं और अवसरों की जरूरत है। उनकी ऊर्जा को खेलों की ओर लगाकर हम उन्हें नशे से दूर रख सकते हैं और पंजाब तथा देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।”

 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहली बार गांवों में उच्च स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा विकसित करने के लिए आज बड़े पैमाने पर पहल की है, जिससे ग्रामीण युवाओं को उनके घरों के नजदीक आधुनिक सुविधाएं मिलना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने आगे कहा, “इस पहल के तहत पंजाब भर में 3,100 ‘पेंडु खेड मैदान’ विकसित किए जा रहे हैं। ये मैदान हमारी ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ मुहिम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारा लक्ष्य हर गांव में खेल संस्कृति पैदा करना है ताकि युवा नशे की बजाय तंदरुस्ती, अनुशासन और सकारात्मक गतिविधियों को चुनें।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले चरण के दौरान 4 मई को 255 खेल मैदान लोगों को समर्पित किए गए थे, जबकि दूसरे चरण के दौरान 24 अगस्त को 509 और मैदान समर्पित किए गए थे। तीसरे चरण में 1,000 मैदानों के समर्पण के साथ यह मुहिम एक और महत्वपूर्ण चरण में दाखिल हो गई है। इनमें फतेहगढ़ साहिब जिले के 93 खेल मैदान भी शामिल हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “हम सिर्फ खेल के मैदान नहीं बना रहे, हम अपने ग्रामीण युवाओं के लिए अवसर पैदा कर रहे हैं। हर गांव में मानक खेल बुनियादी ढांचा होना चाहिए, जहां बच्चे प्रशिक्षण ले सकें, अभ्यास कर सकें और अपनी खेल रुचियों को पूरा कर सकें।”

 

उन्होंने कहा कि खेल मैदानों को आधुनिक सुविधाओं के साथ विकसित किया जा रहा है ताकि गांववासी इन्हें तंदरुस्ती की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल कर सकें। उन्होंने कहा, “इनमें छह फुट ऊंची चेन-लिंक बाउंड्री फेंसिंग, हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाना, फुट-लाइटों वाले छह फुट चौड़े वॉकिंग ट्रैक, पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग शौचालय और खेल किट तथा उपकरणों के लिए स्टोर रूम शामिल हैं। मैदानों की सही देखभाल सुनिश्चित करने के लिए घास और पौधों को पानी देने के लिए सबमर्सिबल पंप और हाइड्रेंट भी लगाए गए हैं।”

 

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि झूलों, पौड़ियों और स्लाइडों से लैस बच्चों के खेलने के लिए खास क्षेत्र विकसित किए जा रहे हैं, जबकि हाई-मास्ट लाइटें मैदानों में सही रोशनी सुनिश्चित करेंगी। स्थानीय खेल प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी और अन्य लोकप्रिय खेलों के लिए सुविधाएं मुहैया की जा रही हैं।

 

उन्होंने कहा, “ये मैदान मूलभूत खेल सुविधाओं से कहीं अधिक पेशकश करेंगे। हम मानक घास से हरे-भरे टर्फ तैयार कर रहे हैं, जबकि चुने हुए मैदानों में एथलेटिक्स और दौड़ को प्रोत्साहित करने के लिए छह-लेन, 400-मीटर रनिंग ट्रैक भी होंगे। हमारा उद्देश्य पंजाब के हर बच्चे तक खेलों की पहुंच बनाना है।”

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि गांवों को जरूरी खेल साजो-सामान मिले ताकि बच्चे किट खरीदने के वित्तीय बोझ के बिना खेलना शुरू कर सकें। उन्होंने आगे कहा, “हर गांव को फुटबॉल और हॉकी के गोलपोस्ट, वॉलीबॉल के खंभे और दो जाल, तीन वॉलीबॉल, तीन फुटबॉल और क्रिकेट किट मुहैया करवाई जाएंगी। इसके अलावा फुटबॉल के 36 जोड़े स्टड सप्लाई किए जाएंगे, जबकि जिन गांवों में क्रिकेट खास तौर पर लोकप्रिय है, उन्हें पूरी क्रिकेट किट मिलेंगी।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “सिर्फ बुनियादी ढांचा मुहैया करवाना ही काफी नहीं है। हम चाहते हैं कि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रशिक्षण भी मिले। युवाओं को मुफ्त कोचिंग देने के लिए सभी खेल मैदानों में फुटबॉल और वॉलीबॉल के कोच तैनात किए जाएंगे।”

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतें समर्पित कमेटियों के जरिए इन खेल मैदानों की सांभ-संभाल सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदार होंगी। उन्होंने बताया “इन कमेटियों में सरपंच, यूथ क्लब के प्रधान, संबंधित जूनियर इंजीनियर (जे.ई.) और पंचायत सचिव शामिल होंगे। ग्राम पंचायत, कमेटी में एक महिला सदस्य या किसी खिलाड़ी को भी नामजद करेगी।”

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button