पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 20 IAS अधिकारियों के तबादले, मोहाली-लुधियाना समेत 6 जिलों को मिले नए DC; 114 राजस्व अधिकारी भी बदले

चंडीगढ़, 11 नवंबर::
पंजाब सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मंगलवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, 6 जिलों के डीसी भी बदल दिए गए हैं। इस फेरबदल में मोहाली, रूपनगर, पटियाला, लुधियाना, बरनाला और तरनतारन जिलों को नए डीसी मिले हैं।
सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मोहाली की डीसी कोमल मित्तल को रूपनगर का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी जगह आदित्य डचलवाल को मोहाली का नया डीसी बनाया गया है। वहीं, पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल को लुधियाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लुधियाना के मौजूदा डीसी हिमांशु जैन को पटियाला का उपायुक्त नियुक्त किया गया है। इसके अलावा प्रदेश में 114 अधिकारियों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इस फेरबदल में 79 नायब तहसीलदार, 25 तहसीलदार और 10 जिला राजस्व अधिकारी (डीआरओ) शामिल हैं। विभाग की ओर से 10 नवंबर 2026 को जारी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त (राजस्व) जसप्रीत तलवार की ओर से सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद ये आदेश जारी किए गए हैं। सरकार ने तबादले जनहित और प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए हैं। इस फेरबदल के तहत प्रदेश के कई जिलों, तहसीलों और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
10 जिला राजस्व अधिकारियों को मिली नई तैनाती
डीआरओ स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जसकरनजीत सिंह को गुरदासपुर से फरीदकोट भेजा गया है, जहां उन्हें फिरोजपुर का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। लोवकीरत सिंह घुम्मन को अमृतसर से एसएएस नगर, जबकि नवदीप सिंह भोगल को जालंधर से लुधियाना भेजा गया है। उन्हें मोगा का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। इसी तरह लवप्रीत कौर को फरीदकोट से श्री मुक्तसर साहिब, दिव्या सिंगला को पटियाला से बरनाला तथा प्रदीप कुमार को लुधियाना से अमृतसर में तैनात किया गया है। दिव्या सिंगला को मानसा और प्रदीप कुमार को तरनतारन का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। करमजोत सिंह को फतेहगढ़ साहिब से पटियाला भेजा गया है, जबकि संदीप सिंह बठिंडा में ही रहेंगे और उन्हें फाजिल्का का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। अमनदीप चावला को होशियारपुर से जालंधर तथा हरमिंदर सिंह हुंदल को एसएएस नगर से गुरदासपुर में तैनात किया गया है। दोनों अधिकारियों को क्रमश: होशियारपुर और पठानकोट का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
79 नायब तहसीलदारों के भी तबादले
सरकार ने सबसे अधिक बदलाव नायब तहसीलदारों के स्तर पर किए हैं। कुल 79 अधिकारियों को प्रदेश के विभिन्न तहसीलों और उप-तहसीलों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रमुख तबादलों के तहत सुखविंदर सिंह को गुरदासपुर जिले की दीनानगर तहसील से कपूरथला, राजीव कुमार मोसला को कपूरथला से डेरा बाबा नानक, अमरजीत सिंह को टांडा से दीनानगर तथा कुलवंत सिंह को डेरा बाबा नानक से मुकेरियां भेजा गया है। तरसेम लाल को मुकेरियां से भुलत्थ, किरणदीप कौर को गुरदासपुर से झबाल, रंजीत भुल्लर को घवाला कलां से टांडा और सुनीता खिल्लन को भुलत्थ से गोइंदवाल साहिब में तैनात किया गया है। इसके अलावा वरिंदर कुमार को दसूहा से जगराओं, सुखमिंदर सिंह ढुड्डी को माहिलपुर से माछीवाड़ा, गुरप्रीत सिंह को गढ़दीवाला से मोगा तथा राज कुमार को भुंगा से मुल्लांपुर दाखा भेजा गया है। मनजू बंसल को बाघापुराना से फिरोजपुर, रणवीर सिंह को फिरोजपुर से अबोहर, विनोद कुमार को जीरा से रायकोट, परमिंदर सिंह को रायकोट से जैतो और जसकरण सिंह को गिद्दड़बाहा से जीरा में तैनात किया गया है। इसी क्रम में बलजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब से अमलोह, सुनील गर्ग को मौड़ से सरदूलगढ़, तजिंदर कुमार को मानसा से गिद्दड़बाहा, गिरधारी लाल को बुढलाडा से नाभा तथा स्वर्ण सिंह को दिड़बा से पातड़ां भेजा गया है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
25 तहसीलदारों के तबादले भी किए
तहसीलदारों के स्तर पर भी प्रदेश के विभिन्न जिलों में बदलाव किया गया है। प्रमुख तबादलों में जगसीर सिंह मित्तल को अजनाला से बठिंडा, अजय कुमार को मेहता से तरनतारन और अर्चना शर्मा को तरनतारन से जालंधर-1 में तैनात किया गया है। गुरमुख सिंह को नवांशहर से फिल्लौर तथा सर्वेश राजन को बंगा से नवांशहर भेजा गया है। सुखवंदिप कौर को जालंधर-1 से मेहता में नई जिम्मेदारी दी गई है। गुरप्रीत सिंह ढिल्लों को एसएएस नगर से राजपुरा, रमन कुमार को लुधियाना ईस्ट से सुनाम और रेशम सिंह को रायकोट से मोगा भेजा गया है। सुखबीर कौर को गुरुहरसहाय से तलवंडी भाई, अमृतपाल कौर को लहरागागा से गुरुहरसहाय तथा कंवलदीप सिंह बराड़ को बठिंडा से बाघापुराना में तैनात किया गया है। वहीं मनदीप सिंह को राजपुरा से एसएएस नगर भेजा गया है। इसके अतिरिक्त मनिंदर सिंह को मोगा से सब-रजिस्ट्रार कार्यालय पटियाला तथा अमृतबीर सिंह को सुनाम से लुधियाना ईस्ट में तैनात किया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अलग-अलग तहसीलों और सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
कई जिलों के राजस्व कार्यालयों में बदली व्यवस्था
इस फेरबदल का असर माझा, दोआबा और मालवा सहित पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, लुधियाना, मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, मानसा, पटियाला, संगरूर और एसएएस नगर समेत कई जिलों में अधिकारियों की तैनाती बदली गई है। तबादला आदेशों में नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों को अपने निर्धारित कार्यालयों में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार के इस फैसले से राजस्व विभाग के जिला और तहसील स्तर के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव हुआ है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714