कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कालेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेका,पंजाब की खुशहाली के लिए परिवार संग प्रार्थना की

श्रीआनंदपुर साहिब
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अपने जन्मदिन के मौके पर धार्मिक श्रद्धा और सम्मान दिखाते हुए अपने परिवार के साथ इलाके के अलग-अलग धार्मिक जगहों पर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनकी मां बलविंदर कौर बैंस और बहन कोमल भी मौजूद थीं। हरजोत सिंह बैंस ने सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर कालेश्वर महादेव में माथा टेका और भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और सभी की भलाई और पंजाब की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा, कि धार्मिक स्थल हमारी आस्था, संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैंए जहां माथा टेकने से मन को अपार शांति मिलती है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
इसके बाद कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस अपने परिवार के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर गागड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेका और बाबा जी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर दीपक सोनी जिला चेयरमैन खत्री अरोड़ा वेलफेयर बोर्ड, शिव कुमार बिल्ला सरपंच, चेयरमैन राहुल सोनी, मनु पुरी पंच, सुधीर, नरिंदर सैनी, विकास सरपंच, मनिंदर सैनी, जांडला सनी, हैप्पी, रमन, संदीप सोनी मौजूद थे।