
सोहल, 15 नवंबर
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने के सपने देखना छोड़ देना चाहिए, क्योंकि उनकी सरकार पंजाब के लोगों की भलाई के लिए सरकारी खजाने का एक-एक पैसा खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है।
गुरदासपुर जिले के गांव सोहल में आयोजित ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरने का काम किया, जबकि उनकी सरकार ने लोगों को मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां देने और किसानों के खेतों तक नहरी पानी पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का खज़ाना जनकल्याण के लिए हमेशा खुला रहेगा। उन्होंने विपक्षी दलों को अपने शासनकाल के कामकाज का हिसाब देने की चुनौती दी। साथ ही, उन्होंने अकाली दल द्वारा भाजपा के साथ संभावित राजनीतिक गठबंधन पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान 750 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार रही है।
‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों का प्यार और स्नेह पंजाब की सेवा करने के उनके संकल्प को और मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये की ग्रांट दी गई है, जो उनकी सरकार की प्रत्येक गांव तक विकास पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सोशल मीडिया मंच एक्स पर कार्यक्रम की कुछ झलकियां साझा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कादियां में आयोजित ‘लोक मिलनी’ के दौरान लोगों से मिले भरपूर प्यार और स्नेह ने मुझे बेहद उत्साहित किया है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना और मौके पर ही उनका समाधान करना है। पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरे, लेकिन हम जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च कर रहे हैं। मुफ्त बिजली, 71,700 से अधिक सरकारी नौकरियां और किसानों के खेतों तक पहुंच रहा नहरी पानी हमारी इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं। आज मैंने गांव सोहल के विकास के लिए 51 लाख रुपये का चेक भी सौंपा है। हमारे इरादे स्पष्ट हैं और पंजाब का खजाना हमेशा पंजाबियों की भलाई के लिए समर्पित रहेगा।”
कादियां में आयोजित एक अन्य ‘लोक मिलनी’ कार्यक्रम के दौरान विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार मंचों से राजनीतिक भाषण देने के बजाय लोगों से सीधे मिलकर उनकी रोजमर्रा की समस्याओं का समाधान करने में विश्वास रखती है। उन्होंने रोज़गार, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, कृषि और जनकल्याण के क्षेत्र में सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए लोगों से राजनीतिक दलों का मूल्यांकन उनके वास्तविक कामकाज के आधार पर करने की अपील की।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
बड़ी संख्या में आए लोगों का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “लोक मिलनी के दौरान लोगों का अपार प्यार और स्नेह मुझे शक्ति और उत्साह प्रदान करता है। मेरा उद्देश्य मंचों से राजनीतिक भाषण देना नहीं, बल्कि लोगों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को समझना और उनका समाधान करना है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवाएं, रोज़गार, सड़कें, पेयजल, कृषि अथवा गांवों का विकास, हमारी सरकार प्रत्येक जायज समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
पारंपरिक राजनीतिक दलों पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले की सरकारें लोगों को केवल वोट बैंक समझती थीं और उनका मानना था कि पैसे तथा शराब बांटकर चुनाव जीते जा सकते हैं। लेकिन आज की पीढ़ी राजनीतिक रूप से जागरूक है। वह खोखले वादों के बजाय सरकारों को उनके कामकाज के आधार पर परखती है। लोग जवाबदेही, विकास और अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछली सरकारों ने अपने खज़ाने भरे, जबकि हम जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से जनता का पैसा जनता को लौटा रहे हैं। हमारी सरकार मुफ्त बस यात्रा, आम आदमी क्लीनिक और गुणवत्तापूर्ण सरकारी स्कूलों जैसी जनकल्याणकारी पहलों को कभी बंद नहीं होने देगी। महिलाओं को सीधे उनके बैंक खातों में वित्तीय सहायता मिल रही है और वे इसका सार्थक उपयोग कर रही हैं।”
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पूरी तरह योग्यता के आधार पर, बिना किसी भ्रष्टाचार और रिश्वत के 71,777 सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं। उन्होंने कहा, “हमारी पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया ने पंजाब के युवाओं का विश्वास बहाल किया है। पहले सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए युवाओं को पक्षपात और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज वे अपनी योग्यता और प्रतिभा के आधार पर नौकरियां हासिल कर रहे हैं। इन नियुक्तियों के लिए किसी से एक रुपया भी नहीं लिया गया।”
कृषि के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले जहां सिंचाई के लिए नहरी पानी का इस्तेमाल लगभग 22 प्रतिशत था, वहीं अब यह बढ़कर लगभग 85 से 86 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा, “हम नहरी पानी के उपयोग को 90 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध हो सके। इस वर्ष पंजाब द्वारा राष्ट्रीय पूल में लगभग 200 लाख मीट्रिक टन चावल का योगदान देने की उम्मीद है, जबकि पहले 180 लाख मीट्रिक टन उत्पादन का अनुमान था। यह बेहतर सिंचाई सुविधाओं और खेतों तक नहरी पानी की उपलब्धता के सकारात्मक परिणामों को दर्शाता है।”
शिक्षा के क्षेत्र में आए बदलावों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “जब वर्ष 2022 में हमारी सरकार ने सत्ता संभाली थी, तब शिक्षा के क्षेत्र में पंजाब 27वें स्थान पर था। आज राज्य ने बुनियादी शिक्षा के क्षेत्र में पहला स्थान हासिल कर लिया है। हमारे शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड, सिंगापुर और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भेजा जा रहा है। वहीं, स्कूल ऑफ एमिनेंस विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्रदान कर रहे हैं।”
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714







Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714