आज की ख़बरपंजाब

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 299वां दिन: पंजाब पुलिस ने 563 स्थानों पर की छापेमारी; 199 गिरफ्तार

चंडीगढ़, 15 नवंबरः

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 299वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के रूप में चिन्हित और मैप किए गए 563 ठिकानों पर छापेमारी की।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

उल्लेखनीय है कि पंजाब को गैंगस्टर-मुक्त राज्य बनाने के लिए ‘गैंगस्टरां ते वार’ एक महत्वपूर्ण अभियान है, जिसकी शुरुआत पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 20 जनवरी, 2026 को की थी। राज्य के सभी जिलों की पुलिस टीमें ‘एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स’ पंजाब के सहयोग से पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

अभियान के 299वें दिन पुलिस टीमों ने एक हथियार सहित 199 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरुआत से लेकर अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 84,486 हो गई है।

इसके अलावा, 166 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने इस अभियान के दौरान 5 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

आम लोग ‘एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन’ नंबर 93946-93946 पर वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इसके साथ ही अपराधों या आपराधिक गतिविधियों के संबंध में भी सूचना साझा की जा सकती है।

इस दौरान, पुलिस टीमों ने नशों के खिलाफ अपना अभियान ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ 624वें दिन भी जारी रखा। आज 153 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 1.9 किलोग्राम हेरोइन, 523 नशीली गोलियां और 3,410 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही, अभियान के केवल 624 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या बढ़कर 93,074 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 33 व्यक्तियों को नशा छोड़ने तथा पुनर्वास के लिए उपचार करवाने हेतु प्रेरित किया है।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button