पंजाब

जालंधर में 12 किलो हेरोइन, चार पिस्तौल जब्त

जालंधर

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर चलाई जा रही ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ मुहिम के तहत कार्रवाई करते हुए जालंधर देहाती पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने अमरीका से जुड़े एक ड्रग्स हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 12 किलो हेरोइन और चार पिस्तौल बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रभदीप सिंह प्रभ के रूप में हुई है। उसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है और वह थाना सदर नकोदर के अंतर्गत गांव अवाण चुहारमी का निवासी है। हेरोइन के अलावा पुलिस ने उससे पांच जिंदा कारतूस, एक आईफोन और एक आईपैड भी बरामद किए हैं, तथा उसकी गाड़ी जब्त कर ली है। एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि यह खेप नवजोत सिंह उर्फ गैरी ने भेजी थी। वह कपूरथला में काला संघियां के पास नवां पिंड का निवासी है और इस समय अमेरिका में रह रहा है। पूछताछ के दौरान आरोपी पुलिस को अपनी हवेली ले गया, जहां उसने लकडिय़ों के ढेर के नीचे दस किलो हेरोइन और छिपा रखी थी। यह बरामदगी डीएसपी करतारपुर नरिंदर सिंह औजला की मौजूदगी में की गई। यह ऑपरेशन एसपी इन्वेस्टिगेशन वनीत अहलावत, डीएसपी नकोदर सरवण सिंह बल और डीएसपी डिटेक्टिव लखविंदर सिंह की देखरेख में चलाया गया।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

एसएसपी ने बताया, कि अब तक की जांच के आधार पर इस मामले में तीन और लोगों को आरोपी नामजद किया गया है। नवजोत सिंह गैरी पुत्र विजय कुमार, निवासी नवां पिंड नजदीक काला संघियां, थाना सदर कपूरथला, हाल निवासी अमरिका मनजोत वीर सिंह पुत्र करमजीत सिंह काला, निवासी चक्क वेंडल, थाना सदर नकोदरय और सौरव पुत्र जसविंदर राम निवासी सहिम थाना सदर नकोदर। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द और गिरफ्तारियां होने की संभावना है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना सदर नकोदर में मुकदमा नंबर 342 26 नवंबर 2026 एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 61 और 85 तथा आम्र्स एक्ट की धारा 25, 54 और 59 के तहत दर्ज किया गया है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button