डेराबस्सी
नजदीकी गांव जवाहरपुर में रास्ते में घेरकर एक फैक्टरी कर्मचारी की बुरी तरह पिटाई करने और सिर में ईंट मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। डेराबस्सी पुलिस ने पीडि़त के बयान के आधार पर गांव के ही तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रवेश मोर के अनुसारए पुलिस को दिए बयान में पीडि़त सुखदेव सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव जवाहरपुर ने बताया कि वह लेहली स्थित स्टील स्ट्रिप्स फैक्टरी में काम करता है। वह दुकान से घरेलू सामान लेकर वापस घर लौट रहा था। इस दौरान गांव के गुरुद्वारा साहिब के पास पहले से खड़े कुछ व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोककर उसे घेर लिया। शिकायतकर्ता के अनुसारए आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला कर दिया और उसे जमीन पर गिराकर सिर तथा पीठ पर चोटें मारीं। इसी दौरान हमलावरों में शामिल दलजीत सिंह ने पास पड़ी ईंट उठाकर उसके सिर पर मार दीए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
सुखदेव सिंह के शोर मचाने पर उसके पिता हरजीत सिंह और भाई कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। परिजनों ने घायल सुखदेव सिंह को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती करवाया। वहीं पुलिस ने मामले दर्ज कर शुरू की छानबीन। पुलिस ने पीडि़त के बयानों के आधार पर अमनजोत सिंह उर्फ अमन, अरशप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह तथा दलजीत सिंह उर्फ जीत पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गांव जवाहरपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।