रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा हम 2047 में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि भारत आज दुनिया की टॉप 5 अर्थव्यवस्था वाले देशों में खड़ा है। जिस तरह से पीएम मोदी कार्य कर रहे हैं, साल 2047 तक देश अर्थव्यवस्था के मामले में दुनिया के टॉप 3 देशों में शुमार होग। आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत जब बोलता है तो दुनिया कान लगाकर सुनती है। यूक्रेन रूस युद्ध में भारतीय छात्रों को निकालने के लिये पीएम ने कुछ देर के लिये तो युद्ध भी रुकवा दिया था।
हरिश्चंद्र वंशीय समाज-रस्तोगी समिति की ओर से बृहस्पतिवार को साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में आयोजित सत्यवादी महाराजा हरिश्चंद्र जयंती समारोह में वे बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिस समय मैं पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था, तब चुनावी घोषणा पत्र तैयार करते समय नरेन्द्र मोदी ने मुझसे कहा कि हमें घोषणा पत्र में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए, जिन्हें हम पूरा सकें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
साल 2019 के घोषणा पत्र में भी इस बात का ख्याल रखा गया। जो कहा वो पूरा किया, अब कॉमन सिविल कोड लागू करने पर काम किया जा रहा है। रक्षामंत्री ने कहा कि महाराजा हरिश्चंद्र सत्यवादिता की सबसे बड़ी मिसाल हैं। उनका जीवन हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। कार्यक्रम में समाज के चंद्र किशोर रस्तोगी, डॉ. अनिल रस्तोगी और प्रकाश चन्द्रा को सम्मानित किया गया।