पंजाब

स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 कर्मचारियों को सम्मानित करेगा पंजाब विश्वविद्यालय

 चंडीगढ़

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने 10 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2100 रुपये का नकद पुरस्कार, प्रशंसा प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान करने का निर्णय लिया है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

नकद पुरस्कार पाने वाले कर्मचारियों में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कंप्यूटर सेंटर की क्लीनर राज रानी, माइक्रोबियल बायोटेक्नोलॉजी विभाग के हेल्पर/अटेंडेंट कनहैया लाल, पीयू रीजनल सेंटर लुधियाना की क्लर्क दमंदीप कौर, कंस्ट्रक्शन ऑफिस के वर्क इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह, जनसंपर्क विभाग के दफ्तरी नरेंद्र कुमार, एस्टेब्लिशमेंट ब्रांच-II के एएसओ अनूप सिंह और क्लर्क अंकित शर्मा शामिल हैं। इसके अलावा डीन स्टूडेंट वेलफेयर कार्यालय के हेल्पर धीरज कुमार, कम्युनिटी एजुकेशन एंड डिसेबिलिटी स्टडीज विभाग के चपरासी अच्छर सिंह तथा हॉर्टिकल्चर डिवीजन के अस्थायी माली विजय बहादुर को भी सम्मानित किया जाएगा।

विश्वविद्यालय की ओर से सराहनीय प्रदर्शन करने वाले 15 अन्य कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे। इनमें यूआईसीईटी के टेक्निकल ऑफिसर बागेश्वर मिश्रा, कंप्यूटर यूनिट की असिस्टेंट प्रोग्रामर पूजा रानी, डीसीडीसी की प्रोग्रामर जैस्मिन अहलूवालिया, कॉलेजेज ब्रांच के सीनियर असिस्टेंट विकास शर्मा, बायोटेक्नोलॉजी विभाग के सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर राम चंदर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्वतंत्रता दिवस पर यह सम्मान प्रदान किया जा रहा है।

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply

Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button