एक और भारतीय टैंकर होर्मुज पार, 21 मई को शारजाह से हुआ था रवाना, तीन जून तक पहुंचेगा विशाखापत्तनम

नई दिल्ली
पश्चिमी एशिया में तेजी से बदलते हालात के बीच भारत के लिए एक राहतभरी खबर सामने आई है। एक और भारतीय टैंकर होर्मुज स्ट्रेट को पार कर चुका है। मेरिटाइम ट्रांसपोर्ट पर नजर रखने वाली कई वेबसाइटों ने यह जानकारी दी है। ‘निसोस केरोस’ नाम का यह जहाज विशाखापत्तनम जा रहा है। इसके तीन जून तक वहां पहुंचने की उम्मीद है। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला यह जहाज 21 मई को शारजाह से रवाना हुआ था। शुक्रवार सुबह छह बजे भारतीय समय के अनुसार इसे भारत के पश्चिमी तट के पास उत्तरी अरब सागर में देखा गया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
जहाजों की जानकारी रखने वाली संस्था ऑकविसर के मुताबिक, विशाखापत्तनम की ओर आ रहे जहाज निसोस केरोस का मालिक अरेथुसा शिपिंग कॉरपोरेशन है। इसका संचालन किक्लेड्स मैरीटाइम कॉरपोरेशन कर रही है। यह जहाज 333 मीटर लंबा है। इससे पहले ईरान की न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने बताया था कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉप्र्स (आईआरजीसी) ने पिछले 24 घंटों में 23 कॉमर्शियल जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की परमिशन दी।
होर्मुज स्ट्रेट पर अब टोल नहीं वसूलेगा ओमान
वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद ओमान ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर टोल लगाने की ईरान की योजना से किनारा कर लिया है। ओमान ने अमरीका को भरोसा दिया है कि वह ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाने में शामिल नहीं होगा। अमरीकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट यह जानकारी दी है।