राजनीति

अरविंद केजरीवाल बोले- AAP को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद,बोले – गुजरात के लोगों के पास केवल दो ही विकल्प

इन दिनों पूरे देश की नजर गुजरात विधानसभा चुनाव पर टिकी हुईं हैं। पीएम मोदी का गृह राज्य होने के कारण यहां का हर चुनाव अहम होता है। गुजरात में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। इस बीच, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सीएम भूपेंद्र पटेल पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को देवभूमि द्वारका में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए भूपेंद्र पटेल को सीएम के रूप में कठपुतली बताया। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल गुजरात के ‘कठपुतली मुख्यमंत्री’ हैं जो अपना चपरासी भी नियुक्त नहीं कर सकते। इस दौरान केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी को भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त है।

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के सीएम पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी के लिए देवभूमि द्वारका जिले के खंभालिया में प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भाजपा और कांग्रेस के बीच में गुप्त समझौता हुआ है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के सामने दो चेहरे हैं। एक इसुदान गढ़वी और दूसरे भूपेंद्र पटेल। ऐसे में आप किसे वोट देंगे यह आप पर निर्भर है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि गढ़वी एक किसान के बेटे हैं। वे युवा और शिक्षित व्यक्ति हैं जिनका दिल गरीबों के लिए धड़कता है। इस दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने इसुदान गढ़वी के पत्रकारिता के दिनों की चर्चा करते हुए कहा कि जब उन्होंने टीवी पर एक शो की मेजबानी की, तो उन्होंने किसानों के मुद्दों को उठाया था। वे’तू-तू-मैं-मैं’ में शामिल नहीं हुए। उन्होंने किसानों के लिए काम किया है और किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

यह भी पढ़ें ...  मिलिंद देवड़ा के इस्तीफे पर बोले - कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

भाजपा-कांग्रेस के बीच गुप्त मिलीभगत का लगाया आरोप
केजरीवाल ने दावा किया कि इससे पहले लोगों के पास भाजपा को उखाड़ फेंकने के लिए भी कोई विकल्प नहीं था, लेकिन अब है। कांग्रेस अंदर से भाजपा के साथ ही है। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस के रिश्ते की तुलना उस लड़के और लड़की से की जो शादी से पहले चुपके से मिलते हैं। केजरीवाल ने कहा कि जब आप उनसे पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि उनके बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। इसी तरह, जब आप कांग्रेस और बीजेपी से पूछेंगे, तो वे कहेंगे कि हमारे बीच दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। मैं उन्हें बता रहा हूं कि यह काफी है, वे अब एक्सपोज हो गए हैं।

इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दावा किया कि गुजरात में उनकी पार्टी के पक्ष में लहर है। उन्होंने कहा, उनकी आम आदमी पार्टी को “भगवान कृष्ण और देवी” का आशीर्वाद प्राप्त है।

 

यह भी पढ़ें ...  हरियाणा के लोग भी दिल्ली-पंजाब जैसी बिजली व्यवस्था चाहते हैं...

source:

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button