अपराधचंडीगढ़

एएसआई भर्ती परीक्षा मामला: चंडीगढ़ पुलिस ने कांस्टेबल सहित 2 को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस ने एएसआई भर्ती में गड़बड़ी मामले में अपने ही विभाग के एक कांस्टेबल समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हरियाणा के जींद का नरेश (33) है, जो सेक्टर 42 सी में रह रहा था। वहीं दूसरा आरोपी हरदीप (32) भी जींद का है, जो सेक्टर 41 बी में रह रहा था। तीसरा आरोपी चंद्र कांत (29) मनी माजरा का रहने वाला है। कॉन्स्टेबल नरेश चंडीगढ़ पुलिस में ही तैनात है।

वहीं आरोपी हरदीप सेक्टर 17 स्थित एजी पंजाब ऑफिस में कार्यरत है। दोनों ने एक साइबर कैफे चलाने वाले चंद्र कांत के साथ मिल कर फर्जी एप्लिकेशन फॉर्म जमा करवाए थे। इन तीनों को कोर्ट में पेश कर पुलिस इनका रिमांड हासिल करेगी। सेक्टर 11 थाना पुलिस ने बीते 30 नवंबर को इनके खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाज़ी, आपराधिक साजिश रचने और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।

पुलिस ने कहा है कि तीनों आरोपी एएसआई भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी का प्रयास कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कांस्टेबल नरेश एएसआई की परीक्षा में बैठना चाह रहा था। वह हरदीप के साथ मिल कर योजना बना रहा था कि किस प्रकार वह परीक्षा में अपने लिए चीटिंग कर सके। पुलिस ने कहा कि इन्होंने फॉर्म में जालसाज़ी की और चीटिंग करने की कोशिश की। जिस साइबर कैफे में यह डूप्लीकेट फॉर्म भरे गए थे, उसे भी गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button