चंडीगढ़

चंडीगढ़ में तथाकथित ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ पर प्रतिबंध लगाने की मांग, प्रशासक को भेजा पत्र

चंडीगढ़

जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय डॉ. एच.के. खरबंदा ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर तथाकथित ‘एनर्जी ड्रिंक्स’ की बिक्री और भ्रामक प्रचार पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा हाल ही में ऐसे उत्पादों पर कार्रवाई किए जाने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन को भी जनहित में इसी प्रकार के ठोस कदम उठाने चाहिए। डॉ. खरबंदा ने कहा कि बच्चों, किशोरों और युवाओं में इन पेयों का सेवन तेजी से बढ़ रहा है, जबकि इन्हें ऊर्जा बढ़ाने, एकाग्रता में सुधार और थकान दूर करने वाले उत्पाद के रूप में प्रचारित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के दावे भ्रामक हैं और युवाओं को इनके अत्यधिक सेवन के लिए प्रेरित करते हैं।

उन्होंने अपने पत्र में भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का हवाला देते हुए कहा कि ‘एनर्जी ड्रिंक’ या इसी प्रकार के उत्पादों के लिए अब तक कोई मानक अधिसूचित नहीं किया गया है। साथ ही, फूड कैटेगरी सिस्टम का उपयोग किसी उत्पाद के नामकरण या लेबलिंग के उद्देश्य से नहीं किया जा सकता। डॉ. खरबंदा ने बताया कि एफएसएसएआई ने स्पष्ट किया है कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 के तहत खाद्य उत्पादों के लिए ऊर्जा बढ़ाने, एकाग्रता सुधारने या सामान्य कमजोरी दूर करने जैसे चिकित्सीय अथवा कार्यात्मक दावे तब तक नहीं किए जा सकते, जब तक कानून के तहत इसकी विशेष अनुमति न हो। उन्होंने कहा कि हेल एनर्जी ड्रिंक और एड्रेनालिन रश एनर्जी ड्रिंक जैसे उत्पादों द्वारा किए जाने वाले ऐसे दावे भी अनुमन्य नहीं हैं।


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

डॉ. खरबंदा ने कहा कि इन पेयों में प्रायः अधिक मात्रा में कैफीन, शक्कर और अन्य उत्तेजक तत्व होते हैं, जिनका अत्यधिक सेवन मोटापा, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, चिंता, हृदय संबंधी समस्याओं तथा अन्य स्वास्थ्य जोखिमों का कारण बन सकता है। डॉ. खरबंदा ने चंडीगढ़ प्रशासन से मांग की कि शहर में तथाकथित एनर्जी ड्रिंक्स की बिक्री और भ्रामक प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जाए, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास इनकी बिक्री रोकी जाए, भ्रामक दावे करने वाले उत्पादों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाए तथा लोगों को इनके संभावित स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस दिशा में समय रहते प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है।

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714

Related Articles

Leave a Reply


Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/ynvicrxv1075/public_html/hindxpress.com/wp-includes/formatting.php on line 4714
Back to top button