अपराधपंजाब

मोहाली में भाई-भाभी और भतीजे का कत्ल, नहर में फेंके शव

खरड़। गांव हरलालपुर ग्लोबल सिटी कॉलोनी में एक भाई ने भतीजे और भाई-भाभी का कत्ल कर डाला। सबसे पहले उसने भाभी को चुनरी से गला घोंटकर मारा और फिर भाई को फावडे़ से मारा। इसके बाद दो साल के भतीजे आनंद को मारा। इनमें से भाभी की लाश मोरिंडा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से मिल गई है। वहीं अंधेरा होने के कारण भाई और भतीजे के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सुबह फिर से गोताखोरों के साथ उनकी तलाश शुरू की जाएगी।

 

 

 

इस संबंध में खरड़ पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह लक्खा को पकड़ लिया है। वहीं उसका साथ देने वाले उसके आरोपी दोस्त गुरदीप सिंह की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल हथियार और कार बरामद कर लिए हैं।

 

 

 

 

 

 

घटना के बाद मौके पर थाना सदर खरड़ पहुंचे मृतक के भाई रणजीत सिंह और बेअंत सिंह निवासी फेज-चार मोहाली ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन अमनदीप कौर (33) की शादी 2020 में बरनाला के गांव पंधेर निवासी सतबीर सिंह के साथ हुई थी। वह अभी ग्लोबल सिटी खरड़ में रहते थे। उनके जीजा सतवीर सिंह वेबसाइट डिजाइनिंग का काम करते थे। उनका छोटा भाई लखवीर सिंह लक्खा नशेड़ी है। वह अपने भाई के साथ खरड़ में ही रहता था। उनके जीजा सतबीर सिंह और बहन फोन नहीं उठा रहे थे। इस पर उनके परिवार से संपर्क किया और भाभी के फेज-4 में रहते मायके परिवार से संपर्क किया तो उसका भाई और कुछ पारिवारिक सदस्य उनके घर पहुंचे तो देखा कि कोठी में ताला लगा था। इस पर उन्होंने कमरे के ताले तोड़ दिए। ताले तोड़कर जब वे अंदर दाखिल हुए तो कमरे के फर्श पर खून के निशान थे। इसके बाद जब वे लखबीर सिंह के कमरे में गए तो उसका बिस्तर भी खून से लथपथ था। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सतबीर के परिवार और पुलिस को दी। कमरे में खून से सना बेड देखकर पुलिस ने उसे मौके पर बुलाया और पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 10 अक्तूबर की रात को उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर सबसे पहले भाभी का चुनरी से गला घोंटा। फिर भाई के सिर पर गंडासा मारकर उसे मारा। इसके बाद भतीजे को मारा। फिर रात को ही भाई की स्विफ्ट कार में सभी के शव रोपड़-भाखड़ा नहर में ले जाकर फेंक दिए।

यह भी पढ़ें ...  संयुक्त किसान मोर्चा ने किया ऐलान : मोहाली से किसान आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा; राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button