पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले -किसानों की फ़सल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और मौके पर ही भुगतान होगा

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लगातार कोशिशों के बाद भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई.) ने आगामी रबी खऱीद सीजऩ के लिए गेहूँ की खऱीद के लिए पंजाब के लिए 29 हज़ार करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (सी.सी.एल.) को मंजूरी दे दी है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी सीजन के लिए आर.बी.आई. द्वारा सी.सी.एल. के 25,445 करोड़ रुपए पहले ही जारी करने पर स्ंतुष्टी ज़ाहिर की। भगवंत मान ने कहा कि आर.बी.आई. ने इस सीजन के लिए राज्य सरकार द्वारा माँग में से सी.सी.एल. का बड़ा हिस्सा जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि इससे मौजूदा खऱीद सीजऩ के दौरान गेहूँ की खऱीद को सुचारू तरीके से करना सुनिश्चित बनेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आदेश दिए कि किसानों की फ़सल का दाना-दाना सुचारू तरीके से खऱीदना सुनिश्चित बनाया जाए और मंडियों में पुख़्ता प्रबंध किए जाएँ। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पहली अप्रैल से खऱीद शुरू होने के पहले दिन से ही फसल की अदायगी ज़रूर सुनिश्चित बनाई जाए। भगवंत मान ने दोहराया कि राज्य सरकार किसानों की उपज का हरेक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें ...  सीएम मान और केजरीवाल आज जालंधर में 150 मोहल्ला क्लीनिक का करेंगे.उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गेहूँ की खऱीद के लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे, जिससे किसानों को किसी तरह की दिक्कत पेश न आए। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार अनाज की सुचारू तरीके से खऱीद के लिए पाबंद है। जि़क्रयोग्य है कि गेहूँ की खऱीद पहली अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 31 मई तक चलेगी।

यह भी पढ़ें : पंजाब सरकार बेरोजग़ार व्यक्तियों की करेगी हर संभव सहायता

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterYouTube पर फॉलो करें।

 

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button