चंडीगढ़पंजाब

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 29 अगस्त को बठिंडा में खेलों का करेंगे उद्घाटन : मीत हेयर

मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस वाले दिन बठिंडा के शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में ‘ खेडां वतन पंजाब दियां’ के सीजन-2 का उद्घाटन करेंगे। इस बार खेडां वतन पंजाब दियां- 2023 में 5 नये खेल साईक्लिग, घुड़सवारी, रग्बी, वुशू और वॉलीबाल (शूटिंग) शामिल किये गये हैं और आयु वर्गों की संख्या भी छह से बड़ा कर आठ कर दी है। खिलाडिय़ों की रजिस्ट्रेशन के लिए मुख्यमंत्री द्वारा पोर्टल लांच किया गया है जिस पर खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं।

जानकारी देते हुये खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने बताया कि इस बार 35 खेलों में आठ आयु वर्गों के मुकाबले करवाए जाएंगे। खेल के उद्घाटनी समारोह में जलायी जाने वाली मशाल मार्च की यात्रा आज लुधियाना के गुरू नानक स्टेडियम से शुरू हो गई जहाँ पहले सीजन के खेल का समाप्ति समारोह हुआ था। यह मशाल मार्च हफ्ते में राज्य के सभी 23 ज़िला मुख्यालयों का टूर करके 29 अगस्त को उद्घाटनी समारोह के मौके पर बठिंडा पहुँचेगी।

यह भी पढ़ें ...  लारेंस बिशनोई गैंग का नाम लेकर जबरन वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button