#Viralराष्ट्रीय

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए टपकेश्वर महादेव मंदिर के माता वैष्णो देवी गुफा में पूजा शुरू

चंद्रयान-3 मिशन की सफलता के लिए आज देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के माता वैष्णो देवी गुफा में पूजा शुरू हो गई है। यह 23 अगस्त को चंद्रयान की सफल लैंडिंग तक जारी रहेगा।

 

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 14 जुलाई को लॉन्च हुआ चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान 23 अगस्त को सफलता पूर्वक लैंडिंग के लिए तैयार है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि कल जब चंद्रयान-3 सॉफ्ट लैंडिंग करेगा तो हम उन चार देशों में शामिल होंगे, जिन्होंने अब तक चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग (सफल लैंडिंग) की है. वहीं, यह भी कहा गया है कि अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है.

यह भी पढ़ें ...  सिद्धारमैया की टीपू सुल्तान से तुलना पर अटके कर्नाटक के मंत्री, बर्खास्त करने की उठी मांग

चंद्रयान-3 के 23 अगस्त को लैंड करने को लेकर नेहरू तारामंडल के सीनियर इंजीनियर ओपी गुप्ता ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि इसरो से मिली जानकारी के अनुसार अब तक किए गए प्रयास सफल हैं. अगर कोई कठिनाई आती है और परिस्थितियां नहीं बनती हैं तो इसरो ने इसे चार दिनों तक बनाए रखने के लिए पर्याप्त ईंधन रखा है. इसे तकनीकी रूप से मज़बूत बनाया गया है. विक्रम लैंडर में स्थापित उच्च रिज़ॉल्यूशन वाला कैमरा शुरू में 25 किमी की ऊंचाई से सुरक्षित लैंडिंग के लिए सतह की निगरानी करेगा. उम्मीद है कि उपयुक्त स्थान मिलने के बाद यह समय पर लैंड कर जाएगा.

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button