राज्यराष्ट्रीय

MP में ठंड और कोहरा बढ़ा ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड और बघेलखंड में कोहरे का यलो अलर्ट

MP में ठंड और कोहरा बढ़ा ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड और बघेलखंड में कोहरे का यलो अलर्ट मध्यप्रदेश में इस सीजन में पहली बार दिन और रात में ठंड का एहसास हुआ है। ग्वालियर-चंबल और बुंदलेखंड के इलाकों में सबसे ज्यादा ठंड पड़ना शुरू हो गई है। यहां कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के नीचे आ गए हैं। इससे सर्दी और कोहरा बढ़ गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में जबरदस्त कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसका सबसे ज्यादा असर भिंड, मुरैना, श्योपुर कलां, शिवपुरी, ग्वालियर व दतिया में दिखेगा। दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी के जिलों में मध्यम कोहरा रहेगा। अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में फिर बदलाव होगा। 30 दिसंबर को भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छा सकते हैं।

यह सिस्टम है सक्रिय

अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। दिसंबर के अंत तक प्रदेश के हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्रों पर विद्यमान है। दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर स्थित डिप्रेशन पूर्व-उत्तर की ओर चला गया है।

इसके धीरे-धीरे आगे बढ़ने की संभावना है। यह संभावना है कि उसी क्षेत्र में एक लूप बनाएं। फिर अगले 48 घंटों के दौरान पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर श्रीलंका में कोमोरिन क्षेत्र की ओर बढ़ें। इंडो-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उच्च नमी और हल्की हवाओं के बने रहने के कारण उत्तर भारत में घना कोहरा हो गया है।

इंदौर भोपाल में दिन का पारा चढ़ेगा

अगले चार दिनों तक मध्यप्रदेश में तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। रात के तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं है। अभी यह 30 डिग्री के नीचे ही बना रहेगा। हालांकि दो दिन बाद इंदौर और भोपाल में दिन का पारा चढ़कर 27 डिग्री तक पहुंच सकता है। रात में यह 12 डिग्री के आसपास रहेगा। हालांकि ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड में सर्दी सता सकती है। यहां दिन और रात के तापमान में बड़ा बदलाव हो सकता है।

यहां पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे आया

उत्तरी हवाओं के कारण प्रदेश के कई इलाकों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। नौगांव और दतिया में सबसे ज्यादा ठंड रही। यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। इसके अलावा धार, गुना, ग्वालियर, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, खजुराहो, रीवा और सागर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला गया।

दिन का पारा 25 डिग्री के नीचे आया

प्रदेश भर में दिन का पारा काफी कम हो गया है। मंगलवार को भोपाल और इंदौर समेत कई इलाकों में दिन का तापमान लुढ़का है। पहली बार ऐसा हुआ जब एक-दो इलाकों को छोड़ प्रदेश भर में दिन का पारा 25 डिग्री के नीचे आ गया है। छिंदवाड़ा, मंडला, सीधी और बैतूल में ही दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा। शेष प्रदेश इलाकों में यह 25 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है।

1 जनवरी से तापमान में गिरावट रहेगी

29 दिसंबर को सक्रिय सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक रहेगा। इसके बाद दिन और रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। इससे प्रदेश भर में ठंड अपना जोर दिखाने लगेगी। अब तक बहुत ज्यादा स्ट्रांग सिस्टम नहीं बनने के कारण ठंड का असर कम रहा है। आने वाले समय में नए सिस्टम बनने की संभावना बनने लगी है।

भोपाल और ग्वालियर का दिन सबसे ठंडा रहा

मध्यप्रदेश में मंगलवार का दिन सबसे सर्द भोपाल ग्वालियर का रहा। MP में ठंड और कोहरा बढ़ा ग्वालियर चंबल बुंदेलखंड और बघेलखंड में कोहरे का यलो अलर्ट यहां पर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से भी कम हो गया। भोपाल में दिन का पारा 23.5 और ग्वालियर में 21.4 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं चढ़ पाए। इंदौर में भी यह 25 डिग्री से कम 24.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

Sapna

Sapna Yadav News Writer Daily Base News Post Agency Call - 9411668535, 8299060547, 8745005122 SRN Info Soft Technology www.srninfosoft.com

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button