राष्ट्रीय

नोटिस का नहीं मिला जवाब तो राहुल गांधी के घर पहुंची दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी के घर पहुंची है। कश्मीर में राहुल के बयान पर दिल्ली पुलिस उनसे बात करना चाहती है। जानकारी के लिए बता दें कि 16 मार्च को दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस दिया था लेकिन राहुल ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस आज उनके घर पहुंची है।

दरअल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कश्मीर में कहा था कि उन्होंने महिलाओं से मुलाकात की है उनसे कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न की शिकायत की है। आज भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है। दिल्ली पुलिस राहुल से उन महिलाओं की डिटेल्स जानना चाहती है, जिससे कानूनी कार्रवाई की जा सके।

स्पेशल सीपी ( एल एंड ओ) एसपी हुड्डा ने कहा कि हम राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

यह भी पढ़ें ...  मध्य प्रदेश में बोले PM मोदी - कांग्रेस के झूठे वादे मोदी की गारंटी के आगे टिकेंगे नहीं

Hindxpress.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरें

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button