राजनीतिराज्य

किसानों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह वीडियो जारी कर बोले मैं आपके साथ खड़ा हूं

किसानों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह वीडियो जारी कर बोले मैं आपके साथ खड़ा हूं मामले में अब पूर्व मुख्यमंत्रीदिग्विजय सिंह ने भी किसानों के पक्ष में एक वीडियो जारी कर किसानों का समर्थन किया। विकास प्राधिकरण द्वारा रसूलपुर के समीप विकसित किए जा रहे ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में कुछ किसान परिवार मंडूक पुष्कर धरना स्थल पर पिछले दो दिनों टेंट लगाकर महिला व पुरुष किसान धरना देकर भूख हड़ताल कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

वीडियो में सिंह ने कहा कि मुझे बताया गया है कि देवास के समीप बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के विरोध में महिलाएं व पुरुष भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उनके साथ ज्यादती हुई है। सस्ते भाव में उनकी जमीन ली जा रही है। कानूनी पेच फसाएं जा रहे हैं।

मैं आपके साथ खड़ा हूं और हर कदम पर साथ रहूंगा। मैं वकील से बात करके मामले को उच्चतम न्यायालय में ले जाने का प्रयास करूंगा। एक दिन पहले शहर के कांग्रेस नेता भी धरना स्थल पर किसानों के पक्ष में उनका समर्थन करने पहुंचे थे।

उल्लेखनीय है कि शहर के रसूलपुर क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के बाद पिछले दिनों विरोध करने वाले किसानों की जमीन से कब्जा लेकर करीब 30 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

उसके बाद प्रशासन द्वारा प्रस्तावित ट्रांसपोर्ट नगर की भूमि पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया। किसानों के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह वीडियो जारी कर बोले मैं आपके साथ खड़ा हूं लेकिन किसान अब भी मामले में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि प्रशासन हमें आज की गाईड लाईन के अनुसार रुपए दें।


Sanjay Kumar Tiwari

Sanjay Kumar Tiwari बलिया जिला/उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button